मुजफ्फरपुर जिले में ठंड का प्रकोप जारी है। शीतलहर और घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित हुआ है। है। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पारा गिरने से ठंड बढ़ गई। पछिया हवा के चलते कनकनी का एहसास हो रहा है। सुबह के समय कोहरा
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार जिले का अधिकतम तापमान करीब 22-23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। दोपहर के समय ठंड से कुछ हद तक राहत मिल सकती है। हालांकि शाम होते ही तापमान में फिर गिरावट आने लगेगी और रात में ठंड का असर दोबारा बढ़ जाएगा।
मौसम विभाग ने लोगों को सुबह और रात के समय गर्म कपड़े पहनने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। खासकर बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से सतर्क रहने को कहा गया है। अगले 24 घंटे तक तापमान का यही रुख बने रहने की संभावना है।
कोहरे की चादर में लिपटा शहर।
ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा
ठंडी हवाओं के कारण लोगों को सुबह-शाम अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आम जनजीवन पर ठंड का प्रभाव साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार जिले में आज मौसम शुष्क बना रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर सुबह के समय लोगों की आवाजाही कम रही। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और प्रमुख चौराहों पर लोग अलाव तापते नजर आए।

ठंड के चलते बाजार में लोगों की भीड़ कम दिखी।
सावधानी बरतने की अपील
मौसम विशेषज्ञ डॉ. सत्तार का कहना है कि न्यूनतम तापमान में गिरावट और अधिकतम तापमान के सीमित रहने से ठंड बनी रहेगी। ग्रामीण इलाकों में असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है। सुबह खेतों में काम करने वाले किसानों को ठंड से बचाव के लिए सतर्कता बरतनी पड़ रही है। रबी फसलों के लिए मौजूदा तापमान अनुकूल माना जा रहा है, लेकिन अत्यधिक ठंड पड़ने पर फसलों की निगरानी जरूरी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.