Bokaro Farmer Earning Good With Less Land: जब कौशल के साथ, शिक्षा जुड़ जाती है तो परिणाम चौंकाने वाले होते हैं. जैसे बोकोरा के युवा किसान निखिल को ही ले लें. निखिल ग्रेजुएशन के स्टूडेंट हैं और अपने पिता की खेती में हाथ बंटाते हैं. उन्होंने 35 डिसमिल खेत से 30 हजार की कमाई मुमकिन कर दिखायी.
लागत से तीन गुना कमाई आसानी से
आगे निखिल ने बताया कि वह फिलहाल राधा गोविंद यूनिवर्सिटी से हिंदी ऑनर्स की पढ़ाई कर रहे हैं और उन्हें खेती की प्रेरणा अपने पिता से मिली है. वह आगे भी पढ़ाई के साथ खेती को जारी रखेंगे. निखिल के अनुसार, 35 डिसमिल जमीन में गाजर की खेती पर करीब 10 हजार रुपये की लागत आई है और 35 डिसमिल जमीन पर 12 से 15 क्विंटल गाजर का उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है.
इन बातों का रखें खास ध्यान
वहीं गाजर की खेती में जरूरी टिप्स को लेकर निखिल ने कहा कि अक्सर गाजर की फसल में फटने की समस्या आती है. ऐसे में गाजर की सिंचाई के समय बोरन के छिड़काव से इस समस्या से बचाव किया जा सकता है. साथ ही जैविक खाद के प्रयोग से गाजर में बेहतर चमक, मोटाई और अच्छा आकार मिलता है, जिससे बाजार में फसल को अच्छा भाव मिलता है. इसके अलावा रोगों का भी ध्यान रखें, कोई भी ऐसा लक्ष्ण दिखे तो तुरंत दवा का छिड़काव करें.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.