चंपावत अमोड़ी बाजार क्षेत्र में तेंदुए की दहशत है। रात को घर की छतों में तेंदुआ घूम रहा है। तेंदुए की चहलकदमी सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई है।
अमोड़ी बाजार में तड़के सुबह एक तेंदुआ छत के रास्ते घर के भीतर घुसा और पालतू कुत्ते को दबोच कर ले गया। परिवार के लोग गहरी नींद में सोए थे। ऐसे में कुत्ते की भैंकने की आवाज का उन्हें पता नहीं चल पाया।
ये भी पढे़ं…Dehradun Online Gaming Advisory: गाजियाबाद की घटना के बाद प्रशासन सतर्क, डीएम ने जारी किए दिशा-निर्देश
सीसीटीवी का फुटेज वायरल होने के बाद क्षेत्र में डर का माहौल है। तेंदुआ लगातार देखा जा रहा है।