सोने की कीमतों में सोमवार को विशेष बदलाव नहीं दिखा .24 कैरेट सोने का भाव ₹1,29,000 प्रति 10 ग्राम पर स्थिर होकर कारोबार कर रहा है. 22 कैरेट सोने का भाव 1,23,840 प्रति 10 ग्राम रहा. बाजार विशेषज्ञ बताते हैं कि सोने की कीमतों में मौजूदा स्थिरता अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दामों में स्थिरता और डॉलर इंडेक्स के प्रभाव के कारण बनी हुई है.
राजस्थान के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के भाव
बाजार की स्थिति के अनुसार ही करें निवेश
सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में डॉलर इंडेक्स, कच्चे तेल की कीमतों और वैश्विक आर्थिक हालात के आधार पर बाजार में और भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. उपभोक्ताओं और निवेशकों को सतर्क रहना जरूरी है. इस दौरान शादी और त्योहारों के चलते मांग बढ़ने से कीमतों में और बदलाव संभव हैं. मौजूदा स्थिति में सोने के दाम स्थिर बने रहने से बाजार में थोड़ी राहत बनी है, लेकिन चांदी के बढ़े हुए भाव ने उपभोक्ताओं की खरीदारी को प्रभावित किया है. अगर वैश्विक बाजार में कोई बड़ा बदलाव आया तो यह भाव और तेजी से स्तर बदल सकते हैं. सरकार और वित्तीय संस्थान इस समय बाजार पर नजर बनाए हुए हैं ताकि सही संतुलन बनाए रखा जा सके. ऐसे समय में उपभोक्ताओं को जरूरत से ज्यादा निवेश करने से बचना चाहिए और बाजार की जानकारी लेकर ही फैसले लेने चाहिए.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.