सोने की बात करें तो 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,00,400 प्रति 10 ग्राम रहा. 23 कैरेट जेवराती सोना ₹1,47,265 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,41,000 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया.इन सभी दामों पर ग्राहकों को 3 प्रतिशत अतिरिक्त जीएसटी भी देना होगा. अगर एक दिन पहले के भाव से तुलना करें तो गिरावट साफ नजर आती है. एक दिन पहले शुद्ध चांदी ₹2,53,900 प्रति किलो बिक रही थी, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,55,350 प्रति 10 ग्राम थी. ऐसे में एक ही दिन में आई इस बड़ी गिरावट ने सर्राफा बाजार में हलचल मचा दी है.
राजस्थान के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के भाव
कारोबार को मिल सकती है रफ्तार
सर्राफा व्यवसायी कैलाश सोनी ने बताया कि पिछले कुछ समय से सोने-चांदी के बढ़ते दामों ने ग्राहकों को खरीदारी से दूर कर दिया था. वेडिंग सीजन होने के बावजूद बाजार में रौनक नहीं थी. जो ग्राहक आ भी रहे थे, वे केवल भाव पूछकर लौट जा रहे थे. अब कीमतों में गिरावट के बाद उम्मीद की जा रही है कि बाजार में फिर से ग्राहकों की संख्या बढ़ेगी और कारोबार को रफ्तार मिलेगी.व्यापारियों का मानना है कि अगर आने वाले दिनों में कीमतें स्थिर रहीं या थोड़ी और कम हुईं, तो शादी-ब्याह के सीजन में खरीदारी बढ़ सकती है.फिलहाल इस गिरावट ने बाजार में नई उम्मीद जरूर जगा दी है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.