जानें बिहार में आज सोने की कीमत
ऑल इंडिया बूलियन मर्चेंट एसोसिएशन मजफ्फरपुर द्वारा मंगलवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 158000 से बढ़कर 161000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 148100 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है. जबकि 18 कैरेट सोने की कीमत 128800 रुपया प्रति 10 ग्राम हो गई है.
जानें बिहार में आज चांदी की कीमत
अगर इस दिन कोई भी ग्राहक अपने सोने की ज्वेलरी को दुकानदार से एक्सचेंज करता है तो उसको 147100 रुपया प्रति 10 ग्राम की कीमत से वापस लिया जाएगा. अगर चांदी की बात करें तो सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को चांदी की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है. सोमवार को जहां चांदी 265000 रुपये प्रति किलोग्राम थी. वहीं, मंगलवार को यह बढ़कर 280000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई.
सोने-चांदी की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार
ऐसे में सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम पर लगभग 3000 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. जबकि चांदी प्रति किलोग्राम 15000 रुपये अधिक महंगी हुई है.
सोने-चांदी के दाम से ग्राहक परेशान
सोने-चांदी की बढ़ती कीमत को लेकर ग्राहक काफी परेशान हो गए हैं. ग्राहकों का कहना है कि अभी शादी का समय चल रहा है. ऐसे में शादी विवाह में सोना-चांदी देना काफी शुभ माना जाता है, लेकिन अब सोने-चांदी की खरीदारी का बजट काफी बढ़ गया है, जिसके कारण गहने की खरीदारी कम होती जा रही है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.