Bihar Gold Silver Price : मुजफ्फरपुर के सर्राफा बाजार में लगन के मौसम में सोना 1000 रुपये और चांदी 12000 रुपये सस्ती हुई है, लेकिन कीमतों में रोजाना उतार चढ़ाव से ग्राहक और कारोबारी परेशान हैं.आइये जानते हैं आज सोने-चांदी की कीमत
आल इंडिया बूलियन मर्चेंट एसोसिएशन मुजफ्फरपुर के अनुसार बुधवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 160000 रुपये प्रति 10 ग्राम है. जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 147200 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब है. वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 128000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गई है. इसके अलावा सोने के एक्सचेंज रेट की बात करें तो ज्वेलरी एक्सचेंज पर सोना 146200 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
चांदी 12000 रुपये हुई सस्ती
वहीं, चांदी की बात करें तो मंगलवार की अपेक्षा चांदी के कीमत में भारी गिरावट दर्ज की गई है. मंगलवार को जहां चांदी 280000 रुपये प्रति किलोग्राम थी. वहीं, बुधवार को यह घटकर 268000 रुपये हो गई है. ऐसे में सिर्फ पिछले 24 घंटों में चांदी प्रति किलोग्राम पर 12000 तो सोना प्रति 10 ग्राम पर 1000 रुपये सस्ता हुआ है.
वहीं, आभूषण व्यवसायियों का कहना है कि अभी लगन का समय चल रहा है. ऐसे में फिलहाल सोने- चांदी का रेट बढ़ने की ही संभावना है. फिलहाल प्रतिदिन सोने- चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है. पिछले 24 घंटे की बात करें तो सोना प्रति 10 ग्राम पर 1000 तो चांदी प्रति किलोग्राम पर 12000 रुपया सस्ती हई है. हालांकि यह रेट पिछले दो दिन पहले की अपेक्षा बढ़ी है.
इसके अलावा सोने- चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव को लेकर ग्राहक भी काफी परेशान हैं. ग्राहकों का कहना है कि अभी लगन का समय भी चल रहा है. ऐसे में हमलोग इंतजार करते हैं कि रेट कम होगा, लेकिन यह रेट कम होने के बजाय दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है. इसलिए हमलोग फिलहाल अपने बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.