Latehar Famous Tourist Spot: केचकी संगम, लातेहार अब झारखंड का प्रमुख टूरिस्ट स्पॉट बन गया है. यहां मॉडर्न कॉटेज, हाईटेक टेंट और फॉरेस्ट रेस्ट हाउस पर्यटकों को गोवा और अंडमान जैसा अनुभव देते हैं. ऑनलाइन बुकिंग कराकर यहां आ सकते हैं और बजट में नेचर के करीब समय बिता सकते हैं.
पर्यटन स्थल के रूप में हो रहा विकसित
दरअसल, लातेहार जिले के केचकी संगम को अब पूरी तरह पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया गया है. यहां नदी के किनारे बीच कॉटेज, हाईटेक टेंट और फॉरेस्ट रेस्ट हाउस बनाए गए हैं, जिन्हें धरोहर के रूप में सहेजकर रखा गया है. टूरिज्म ऑफिसर विवेक तिवारी ने लोकल 18 को बताया कि खास बात यह है कि सभी कॉटेज मॉडर्न होटल की तर्ज पर बनाए गए हैं, जिनमें एसी, टीवी, डाइनिंग सुविधा, लिविंग रूम जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं. कॉटेज की बालकनी से बाहर का नजारा इतना खूबसूरत है कि पर्यटकों को गोवा के बीच साइड रिजॉर्ट जैसा एहसास होता है.
ठहरने के बहुत से ऑप्शन
उन्होंने कहा कि केचकी संगम में ठहरने के लिए कई विकल्प मौजूद हैं. यहां स्थित “ओल्ड इज गोल्ड” फॉरेस्ट रेस्ट हाउस पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है, जहां एक कमरे का किराया मात्र 2000 रुपये रखा गया है. इसके अलावा हाईटेक टेंट की सुविधा भी उपलब्ध है, जिसका किराया 2500 रुपये है. इन टेंट्स में एसी, गीजर सहित सभी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं, जो जंगल के बीच लग्जरी अनुभव देती हैं.
कैंटीन की भी सुविधा
पर्यटकों के लिए सबसे आकर्षक विकल्प बीच कॉटेज हैं. कुल 8 कॉटेज 4 अलग-अलग बिल्डिंग में बनाए गए हैं, जिनका किराया 3000 रुपये प्रति रूम निर्धारित है. ये कॉटेज पूरी तरह सुसज्जित हैं और परिवार या दोस्तों के साथ ठहरने के लिए उपयुक्त माने जा रहे हैं. खाने-पीने की चिंता भी यहां नहीं है, क्योंकि पर्यटकों के लिए कैंटीन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है.
केचकी संगम में ठहरने के लिए रूम बुकिंग केवल पलामू टाइगर रिजर्व की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही की जा सकती है. प्रकृति, सुविधा और शांति का यह अनोखा संगम अब केचकी को झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल कर चुका है. यहां आने के बाद पर्यटक सचमुच गोवा और अंडमान को भूल जाते हैं.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.