गाजियाबाद नगर कोतवाली क्षेत्र की सिल्वर सिटी के नजदीक देर रात खंभे से टैक्टर ट्राली टकरा गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। चालक की पहचान आशीष तिवारी निवासी गांव कचनवा थाना धमोर जनपद सुल्तानपुर के रूप में हुई है।
आशीष तिवारी विवेकानंद नगर में किराए के मकान में रहते थे और औद्योगिक क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्रॉली चलाकर परिवार का पालन पोषण करते थे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.