जालंधर | श्रमिकों के कल्याण और उनके परिवारों को मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं के लिए लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने ईएसआईसी अस्पताल की एमएस डॉ. ज्योति शर्मा के साथ बैठक की। संगठन ने शुक्रवार को जानकारी साझा की। डॉ. ज्योति शर्मा ने बताया कि सरकार
.
सरकार सभी ईएसआईसी अस्पतालों में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर काम कर रही है ताकि श्रमिकों को उच्चतम स्तर की स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। इस दौरान लघु उद्योग भारती के पंजाब प्रदेश महासचिव विवेक राठौर, जालंधर महासचिव वरुण भल्ला और स्पोर्ट्स एंड सर्जिकल कॉम्प्लेक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष अरोड़ा मौजूद रहे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.