छत्री परिसर और इनसेट में मृतक मजदूर रवि प्रजापति।
ग्वालियर में कटोरा ताल स्थित सिंधिया घराने की छत्री परिसर में एक मजदूर की ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई। मजदूर रवि प्रजापति एक मंदिर के जीर्णोद्धार काम में लगा था। करीब 30 फीट की ऊंचाई से उसका पैर फिसला और वह नीचे गिर पड़ा। सिर के बल गिरते ही उसकी मौके पर
.
घटना शनिवार दोपहर की है। मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और हंगामा किया। सूचना मिलते ही झांसी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच कर लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की बात कही है।
मृतक के आक्रोशित परिजन को समझाते हुए पुलिस।
शहर के झांसी रोड थाना क्षेत्र के कटोरा ताल स्थित सिंधिया छत्री परिसर में बने प्राचीन मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य चल रहा है। इस कार्य के लिए महाराष्ट्र की एजेंसी उदय ने ठेका लिया है। लेकिन एजेंसी द्वारा यहां काम कर रहे मजदूरों को कोई भी सुरक्षा संसाधन उपलब्ध नहीं कराए गए थे।
शनिवार दोपहर बहोड़ापुर निवासी रवि प्रजापति मंदिर की गोलाकार आकृति पर मरम्मत काम कर रहा था। करीब 30 फीट की ऊंचाई पर अचानक उसका पैर फिसला और वह लड़खड़ाकर नीचे आ गिरा। हादसे के बाद ठेकेदार, कंपनी का मैनेजर और अन्य मजदूर मौके से भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस और मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे।
परिजन ने किया हंगामा, ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप
हादसे की सूचना के बाद छत्री परिसर पहुंचे मजदूर के परिजन ने हंगामा खड़ा कर दिया। परिजन का आरोप है कि यहां बिना सुरक्षा संसाधनों के मजदूरों से जान जोखिम में डालकर काम कराया जा रहा था। इसी लापरवाही के कारण मजदूर रवि की गिरने से मौत हुई है।
वहीं पुलिस ने रवि के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। पुलिस ने परिजन को आश्वासन दिया है कि लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार को छोड़ा नहीं जाएगा, जिसके बाद परिजन का गुस्सा कुछ शांत हुआ। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी और तीन बच्चे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पत्नी बेसुध हो गई।
झांसी रोड थाना प्रभारी शक्ति सिंह यादव ने बताया-

छत्री परिसर में एक मजदूर की गिरने से मौत हो गई है। वह मंदिर की ऊंचाई पर काम कर रहा था, जहां से गिरकर हादसा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और जांच की जा रही है।

Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.