शाहाबाद में बराड़ा रोड पर मोबाइल से मृतक की पहचान की कोशिश करती पुलिस।
कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में सुबह के समय सैर कर रहे व्यक्ति को किसी गाड़ी ने अपनी चपेट में ले लिया। गाड़ी का पहिया उसके सिर के ऊपर से निकल गया और कुचले जाने से व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। एक्सीडेंट के वक्त काफी धुंध व कोहरा था।
शुरुआती जांच में मृतक की पहचान सतपाल के रूप में हुई। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को उसकी जेब से मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस ने उसके मोबाइल पर कुछ देर पहले डायल हुए नंबर पर बातचीत की, जिससे उसके नाम का पता चल गया।
बराड़ा रोड पर हुआ एक्सीडेंट
पुलिस के मुताबिक, सतपाल शाहाबाद-बराड़ा रोड पर सुबह सैर कर रहा था। इसी दौरान धुंध व कोहरे की वजह से किसी गाड़ी ने सतपाल को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही जैसे सतपाल सड़क पर गिरा, गाड़ी का पहिया उसके सिर को कुचलते हुए निकल गया।
टायर के निशान मिले
पुलिस को घटनास्थल के पास गाड़ी के टायर के निशान मिले हैं। गाड़ी का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने सतपाल के परिजनों को सूचना देकर बुलाया और शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया। परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.