घर के बाहर खड़ा सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा चोर
कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा में चोर ने महज 6 मिनट में 2 लाख रुपए कैश और कीमती जेवर उड़ा दिए। परिवार रिश्तेदारी में यमुनानगर गया हुआ था। चोर ने पहले घर की रेकी की और फिर मेन गेट के ऊपर से कूदकर अंदर घुसा। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
फौजी प्लॉट के रहने वाले मंगत राम ने बताया कि, वे कल दोपहर करीब 1 बजे घर से निकले थे। रिश्तेदारों के यहां जाना था, इसलिए मकान के मेन गेट पर ताला लगाकर चले गए। शाम को लौटे, तो घर के अंदर का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली पड़ी थी और लॉकर टूटा हुआ मिला।
कैश और जेवर चुराए
जांच करने से पता चला कि चोर ने अलमारी का लॉकर तोड़कर अंदर से 2 लाख रुपए कैश, 3 सोने की अंगूठियां, एक जोड़ी बालियां और 2 चांदी की चेन चुराकर ले गया। इन जेवरात की कीमत 2 लाख रुपए से ज्यादा होगी। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
गेट के ऊपर से कूदा
चोर ने पहले घर के आसपास रेकी की। वह 2-3 बार घर के बाहर घूमता नजर आया। जैसे ही उसे मौका लगा दोपहर करीब 1:52 बजे मेन गेट के ऊपरी हिस्से से कूदकर अंदर चला गया। अलमारी का लॉकर तोड़कर और सामान चुराकर 6 मिनट बाद उसी रास्ते से निकलकर भाग गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.