सोनीपत में बिजली विभाग का 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर चोरी होने से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई
सोनीपत में बिजली विभाग का 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर चोरी होने से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। चोर वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने जांच के बाद विद्युत अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस आसपास के सीसीटीवी चैक रही है और आरोपियों क
.
अज्ञात चोरों ने ट्रांसफॉर्मर की एचटी और एलटी साइड की कॉइलें निकाल लीं। फोटो AI जनरेट है।
नियमित निरीक्षण में सामने आई ट्रांसफॉर्मर चोरी जांच के दौरान यह भी सामने आया कि ट्रांसफॉर्मर का तेल जमीन पर फैला हुआ था। स्थल पर केवल ट्रांसफॉर्मर की खाती बॉडी और कुछ स्ट्रिप्स ही मौजूद मिलीं। इस स्थिति की पुष्टि सुशील एएलएम और मदन एएलएम ने मौके पर की। ट्रांसफॉर्मर चोरी होने के कारण विभाग को हजारों का नुकसान हुआ है।
वहीं चोरी की घटना के कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। 11 जनवरी को पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच में ट्रांसफॉर्मर की कॉइल चोरी होने की पुष्टि हुई। विद्युत अधिनियम के तहत मामला दर्ज जांच के आधार पर पुलिस ने इसे विद्युत अधिनियम की धारा 136 के तहत दंडनीय अपराध माना। एएसआई दीपक द्वारा रिपोर्ट भेजे जाने के बाद थाना कुंडली में मुकदमा दर्ज किया गया।मामले की जांच एएसआई मनदीप को सौंपी गई है। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है और बिजली विभाग की ओर से जांच में पूरा सहयोग दिया जा रहा है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.