हिमाचल प्रदेश के मनाली में पटवारी औऱ कानूनगो से मारपीट की गई है. नग्गर बीडीसी के अध्यक्ष पर मारपीट के आरोप लगे हैं औऱ घायल पटवारी को कुल्लू अस्पताल में भर्ती किया गया है. पटवारी अपनी टीम के साथ जमीन की निशानदेही के लिए गए थे और इस दौरान उन पर हमला किया गया.
खून से लहूलुहान पटवारी भोप सिंह ने बताया कि वह राउगी पंचायत में जमीन की पैमाइश के लिए गए थे. उन्होंने बताया कि बीडीसी नग्गर के अध्यक्ष खेख राम ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किया गया है औऱ नायब तहसीलदार ने जमीन का निशानदेही के लिए आर्डर निकाले थे. उन्होंने बताया कि जब वह अपने अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे तो बीडीसी के अध्यक्ष खेख राम ने उन्हें कहा कि पहले वह उनका इंतजार करें और उसके बाद निशान देही का कार्य शुरू करें. ऐसे में जब खेख राम मौके पर पहुंचा तो उसने अपने राजनीतिक रुतबे का उन्हें दबाव दिया और कहा कि अगर उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा, लेकिन जब पटवारी भोप सिंह अपनी टीम के साथ जमीन की निशानदेही का करने लगे तो पहले खेखराम ने कानूनगो के साथ मारपीट की.
पटवारी ने बीच बचाव किया तो पीटा
जब पटवारी भोप सिंह भी बीच बचाव करने के लिए पहुंचा तो खेख राम ने उन पर भी हमला किया. ऐसे में वह किसी तरह से जान बचाकर मौके से भागे. पटवारी ने कहा कि वह राजनीति में अच्छा रुतबा रखते हैं, ऐसे में अब उन्हें अपनी जान का भी खतरा बना हुआ है. पटवारी ने कहा कि घटना के दौरान दो पुलिस कर्मचारी भी उनके साथ थे.
जयराम ठाकुर ने घायल पटवारी से की मुलाकात
उधर, घटना ने तूल पकड़ लिया है औऱ नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी देर शाम घायल पटवारी भोप सिंह से ढालपुर अस्पताल पहुंचे. उन्होंने अस्पताल प्रशासन से भी घायल के हालात के बारे में जानकारी ली, घायल पटवारी भोप सिंह को भी आश्वासन दिया कि आरोपी पर जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई की जाएगी और इस बारे में जिला प्रशासन से भी बात करेंगे, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पहले इस तरह की घटनाएं बाहरी राज्यों से सुनने के लिए मिलती थी, जहां पर आम जनता के साथ-साथ अधिकारियों के साथ भी पर भी जानलेवा हमला किया जाते थे. लेकिन अब कांग्रेस के राज में हिमाचल में भी इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं. आरोपी कांग्रेस पार्टी से संबंध रखता है और बीडीसी नग्गर का भी अध्यक्ष है.
जयराम ठाकुर ने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है, तभी से आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही है और सरकार का आपराधिक घटनाओं पर कोई नियंत्रण नहीं है. पटवारी के साथ मारपीट मामले में आरोपी को भी राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है. वहीं, डीसी कुल्लू ने भी घायल पटवारी से मुलाकात की है.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.