हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में आज एक सड़क हादसे में दिल्ली के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल है। हादसा चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर कुल्लू से करीब 10 किलोमीटर पहले बबेली क्षेत्र में आईटीबीपी (ITBP) केंद्र के गेट के पास हुआ। सूचना के अनुसार दिल्ली से मनाली घूमने आए टूरिस्ट की कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के पोल व पैरापिट से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसका अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। महिलाओं व बच्ची की मौत हादसे में कार सवार तीन महिलाओं व बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 40 वर्षीय सोनिया, 26 वर्षीय साक्षी और 5 वर्षीय देवीशा के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस को सूचना देने के बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार में छह लोग सवार थे कार में कुल छह लोग सवार थे। हादसे में घायल हुए सचिन, साहिल और अनिका को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और उपचार जारी है।पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है। इसे अपडेट कर रहे है…
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.