मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार 1 जनवरी को प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी की संभावना है. ऐसे में लाहौल स्पीति, चंबा, कांगड़ा और कुल्लू के कई स्थानों पर मौसम बिगड़ सकता है. वहीं 2, 5 और 6 जनवरी को कहीं-कहीं पर हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना है. इस दौरान राज्य के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर भी चल सकती है. जबकि मौसमी इलाको में देर रात और सुबह के समय बहुत घना कोहरा छाया रहेगा. सप्ताह के बाकी दिनों में प्रदेश में मौसम साफ रहने को लेकर पूर्वानुमान जताया गया है.
प्रदेश के तापमान में आएगा बदलाव
अगले दो दिनों के दौरान राज्य में मध्य/ ऊंची पहाड़ियों के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में लगभग 4 से 7 डिग्री सेल्सियस और निचली पहाड़ियों/ मैदानी इलाकों के कई हिस्सों में लगभग 3 से 5 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है. जिसके बाद इस क्षेत्र में तापमान में धीरे-धीरे लगभग 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी. वहीं अगले 3 से 4 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे लगभग 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है.
प्रदेश के शहरों में कितना रहा न्यूनतम तापमान
प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान कुकुमसेरी में माइनस -3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं ताबो में न्यूनतम पारा माइनस -3.4 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि राजधानी शिमला में न्यूनतम पारा 8.7 डिग्री, सुंदरनगर में 4.8 डिग्री, भुंतर में 5.1 डिग्री, कल्पा में 2.1, धर्मशाला में 6.8, ऊना में 7.0, नाहन में 7.0, पालमपुर में 7.0, सोलन में 5.2, मनाली में 6.7, कांगड़ा में 7.8, मंडी में 6.2, बिलासपुर में 6.9, हमीरपुर में 6.6, जुब्बड़हट्टी में 10.0, कुफरी में 7.1, नारकंडा में 5.0, भरमौर में 7.3, कसौली में 10.9, रिकांगपिओ में 4.5, बरठीं में 6.1, पांवटा साहिब मे 10.0, सराहन में 5.0, देहरा गोपीपुर में 8.0, नेरी में 9.0 और बजौरा में 6.7 डिग्री सेल्सियस पारा रहा.
प्रदेश में कैसा रहा अधिकतम तापमान
प्रदेश को राजधानी शिमला में 15.4 अधिकतम पारा रहा. जबकि सुंदरनगर में 16.0, भुंतर में 14.8, कल्पा में 9.3, धर्मशाला में 17.0, ऊना में 13.4, नाहन में 17.8, सोलन में 17.5, मनाली में 13.4, कांगड़ा में 15.5, मंडी में 15.8, हमीरपुर में 16.1, जुब्बड़हट्टी में 16.6, कुफरी में 10.9, कुकुमसेरी में 4.2, नारकंडा में 10.1, भरमौर में 13.0, रिकांगपिओ में 13.6, बरठीं में 14.6, कसौली में 14.5, ताबो में 5.6, नेरी में 16.1 और बजौरा में 17.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.