मौसम को लेकर आगामी दिनों में क्या रहेगा अलर्ट
प्रदेश में 19 और 21 जनवरी की रात को उत्तर पश्चिम भारत में दो पश्चिमी विक्षोभों के एक के बाद एक आने की संभावना जताई गई है. ऐसे में मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार 19 और 20 जनवरी तक उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर बर्फ के फाहे गिरने का पूर्वानुमान जताया गया है. जबकि 21 जनवरी को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने वाला है. 22 जनवरी की मध्य/ उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/ बर्फबारी की संभावना है. उसके बाद 23 और 24 जनवरी को राज्य के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/ बर्फबारी की संभावना है. साथ ही 23 जनवरी को उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर भारी बारिश/ बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है. 24 जनवरी तक प्रदेश में कोहरे को लेकर कोई भी चेतावनी जारी नहीं की गई है. ऐसे में अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क ही बना रहेगा.
आगामी दिनों में तापमान को लेकर क्या हो सकता है बदलाव
अगले 3 से 4 दिनो में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. इसके बाद मध्य/ ऊंची पहाड़ियों के कई हिस्सों और निचली पहाड़ियों/ मैदानों के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है, जबकि राज्य के कई हिस्सों में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का पूर्वानुमान जताया गया है.
प्रदेश के शहरों में कितना रहा न्यूनतम तापमान
राजधानी शिमला में न्यूनतम पारा 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा. सुंदरनगर में न्यूनतम पारा 2.8 डिग्री, भुंतर में 3.5, कल्पा में 2.0, धर्मशाला में 3.2, ऊना में 2.7, नाहन में 6.0, सोलन में 3.8, मनाली में 2.1 डिग्री, कांगड़ा में 4.8, मंडी में 3.9, बिलासपुर में 5.0 डिग्री, हमीरपुर में 2.1 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 6.2 डिग्री, कुफरी में 5.3 डिग्री, कुकुमसेरी में माइनस -2.5 डिग्री, नारकंडा में 3.9, रिकांगपिओ में 5.0, सेऊबाग में 8.0, बरठीं में 1.7 डिग्री, चौपाल में 5.9 डिग्री, कसौली में 7.1 डिग्री, पांवटा साहिब में 9.0 डिग्री, सराहन में 7.7 डिग्री, देहरा गोपीपुर में 8.0 डिग्री, ताबो में माइनस -0.9 डिग्री, नेरी में 10.0 डिग्री और बजौरा में 5.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारा दर्ज किया गया.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.