मौसम को लेकर क्या है चेतावनी
26 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार 24 और 25 जनवरी को ऊंची पहाड़ियों पर कुछ स्थानों पर हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना है. 26 और 28 जनवरी को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/ बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है. जबकि 27 जनवरी को राज्य के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/ बर्फबारी की संभावना जताई गई है .
अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है. जिसके बाद अगले 2 से 3 दिनो में न्यूनतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का पूर्वानुमान जताया गया है. अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में 8 से 12 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है. जिसके बाद अगले 2 से 3 दिनो में अधिकतम तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना जताई गई है.
कितना रहा न्यूनतम पारा
राजधानी शिमला में न्यूनतम पारा 0.0 डिग्री दर्ज किया गया. सुंदरनगर में 8.0, भुंतर में 5.2, कल्पा में माइनस -0.2, धर्मशाला में 6.2, ऊना में 5.5, नाहन में 4.3, पालमपुर में 4.0, सोलन में 2.4, मनाली में 1.5, कांगड़ा में 7.7, मंडी में 8.3, बिलासपुर में 4.0, हमीरपुर में 8.4, जुब्बड़हट्टी में 4.0, कुफरी में -2.3, कुकुमसेरी में -2.8, नारकंडा में -3.5, रिकांगपिओ में 3.8, बरठीं में 8.4, चौपाल में 0.5, पांवटा साहिब में 8.0, सराहन में 6.3, देहरा गोपीपुर में 6.0, ताबो में -4.2, मशोबरा में -0.9 और बजौरा में 10.5 डिग्री रहा.
अधिकतम तापमान में आई गिरावट
शिमला का अधिकतम तापमान बीते 24 घंटों में -17.6 डिग्री गिर कर 0.6 डिग्री पहुंचा. सुंदरनगर में 9.4, भुंतर में 6.8, कल्पा में 0.3, ऊना में 13.8, नाहन में 15.5, सोलन में 6.8, मनाली में 2.4, कांगड़ा में 12.5, मंडी में 9.8, हमीरपुर में 9.6, जुब्बड़हट्टी में 4.8, कुफरी में -0.9, नारकंडा में -2.8, रिकांगपिओ में 4.1, बरठीं में 9.7, चौपाल में 0.5, ताबो में -3.0, मशोबरा में -0.4, और बजौरा में 18.2 डिग्री रहा.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.