मौसम को लेकर क्या रहेगा अलर्ट
मौसम विभाग केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार 21 जनवरी की रात से उत्तर – पश्चिम भारत में एक के बाद एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के आने का पूर्वानुमान है. ऐसे में प्रदेश में 20 जनवरी से 25 जनवरी को ऊंची पहाड़ियों पर एक दो स्थानों पर हल्की बारिश/ बर्फबारी की संभावना जताई गई है. 20 और 21 जनवरी को प्रदेश के कई स्थानों पर मौसम शुष्क बना रहेगा. 22 और 24 जनवरी को राज्य के कई स्थानों पर और 23 जनवरी को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है. साथ ही 24 जनवरी को ऊंची पहाड़ियों के एक दो स्थानों पर भारी बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है. ऐसे में प्रदेश में फिर मौसम बिगड़ सकता है. 20 जनवरी को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी जिलों में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है.
वहीं अगर प्रदेश के तापमान की बात की जाए तो अगले 2 से 3 दिनो में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. इसके बाद ऊंची/ मध्य पहाड़ियों के कई हिस्सों और निचली पहाड़ियों/ मैदानों के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है. जबकि राज्य के कई हिस्सों में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का पूर्वानुमान जताया गया है.
प्रदेश के शहरों में कितना रहा न्यूनतम पारा
राजधानी शिमला में न्यूनतम पारा 3.4 डिग्री सेल्सियस रहा. सुंदरनगर में 3.0 डिग्री, भुंतर में 1.5 डिग्री, कल्पा में माइनस -2.4 डिग्री, धर्मशाला में 3.2 डिग्री, ऊना में 2.0 डिग्री, नाहन में 8.8 डिग्री, पालमपुर में 3.0 डिग्री, सोलन में 1.5 डिग्री, मनाली में 2.9 डिग्री, कांगड़ा में 2.4 डिग्री, मंडी में 2.9 डिग्री, बिलासपुर में 5.0 डिग्री, हमीरपुर में 2.5 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 4.5 डिग्री, कुफरी में 1.8 डिग्री , कुकुमसेरी में माइनस -4.0 डिग्री, नारकंडा में 0.7 डिग्री, सेऊबाग में 1.8 डिग्री, बरठीं में 1.9 डिग्री, चौपाल में 3.3 डिग्री, कसौली में 6.0 डिग्री, पांवटा साहिब में 9.0 डिग्री, सराहन में 7.2 डिग्री, देहरा गोपीपुर में 7.0 डिग्री, ताबो के माइनस -7.1 डिग्री, नेरी में 9.1 डिग्री और बजौरा में 3.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारा दर्ज किया गया.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.