Himachal Weather Live: हिमाचल प्रदेश में शनिवार को भी अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा. इस दौरान राजधानी शिमला और बिलासपुर में न्यूनतम तापमान एक समान 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि कई जगहों पर शीतलहर का भी असर देखने को मिला. ऐसे में प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम पारा कुकुमसेरी में माइनस – 13.7 डिग्री सेल्सियस रहा. इस दौरान रात के समय कई इलाकों में पारा माइनस में जा पहुंचा है. वहीं ताबो और कल्पा में न्यूनतम पारा माइनस में दर्ज किया गया. ऐसे में प्रदेश के 12 शहरों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा. वहीं प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने से दोपहर में अधिकतम तापमान में हल्का इज़ाफ़ा देखने को मिला.
मौसम को लेकर क्या रहेगा अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार 8, 12 और 13 फरवरी को राज्य में मौसम सूखा रहने की संभावना है. वहीं 9 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित कर सकता है. ऐसे में 9 और 11 फरवरी को ऊंची पहाड़ियों पर एक दो जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है. 10 फरवरी को राज्य में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है. इस दौरान कहीं कहीं पर बिजली चमकने के साथ गर्जना होने एवं तेज हवा (गति 30 से 40 किमी/ घंटा तक) चलने की संभावना जताई गई है.
अगले 48 घंटों के दौरान राज्य में न्यूनतम तापमान में धीरे धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने के आसार जताए गए हैं. उसके बाद अगले 2 से 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, जबकि उसके बाद अगले 2 से 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है.
प्रदेश के शहरों में कितना रहा न्यूनतम पारा
राजधानी शिमला में न्यूनतम पारा 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा. सुंदरनगर में 4.1 डिग्री, भुंतर में 2.6 डिग्री, कल्पा में माइनस -2.4 डिग्री, धर्मशाला में 3.2 डिग्री, ऊना में 7.0 डिग्री, नाहन में 8.5 डिग्री, पालमपुर में 6.5 डिग्री , सोलन में 4.1 डिग्री , मनाली में 0.3 डिग्री, कांगड़ा में 5.3 डिग्री, मंडी में 5.5 डिग्री, बिलासपुर में 6.0 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 6.8 डिग्री, कुकुमसेरी में -13.7, भरमौर में 1.0 डिग्री, सेऊबाग में 2.5 डिग्री, बरठीं में 4.0 डिग्री, कसौली में 8.6 डिग्री, पांवटा साहिब में 9.0 डिग्री, सराहन में 3.5 डिग्री, देहरा गोपीपुर में 9.0 डिग्री, ताबो में -11.2 डिग्री और नेरी में 10.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा.
कितना रहा प्रदेश में अधिकतम तापमान
शिमल में अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा. सुंदरनगर में 23.2 डिग्री, भुंतर में 21.4 डिग्री, कल्पा में 11.6 डिग्री, धर्मशाला में 21.0 डिग्री, ऊना में 25.6 डिग्री , नाहन में 22.6, सोलन में 19.4 डिग्री, मनाली में 12.2 डिग्री , कांगड़ा में 22.7 डिग्री, मंडी में 22.4 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 18.2, बरठीं में 22.8, कसौली में 14.8, ताबो में 3.4 डिग्री, नेरी में 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.