मौसम को लेकर क्या है अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार 26 जनवरी को उत्तर पश्चिमी भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है. जबकि 30 जनवरी की रात में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में एक और नए पश्चिमी विक्षोभ के आने का पूर्वानुमान जताया गया है. 26 जनवरी को प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की बारिश/ बर्फबारी होने के आसार हैं. ऐसे में जिला लाहौल स्पीति के एक दो स्थानों में और चम्बा, कांगड़ा कुल्लू और किन्नौर जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी का येलो अलर्ट जारी है. वहीं ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा,सोलन और मंडी जिले में शीत लहर चलने का भी पूर्वानुमान जताया गया है.
जबकि प्रदेश में 27 जनवरी को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/ बर्फबारी की संभावना है. साथ ही कुछ अलग अलग स्थानों पर भारी बारिश/ बर्फबारी हो सकती है।. 28 और 29 जनवरी को ऊंची पहाड़ियों पर अलग अलग स्थानों पर हल्की बारिश/ बर्फबारी की संभावना है. 31 जनवरी को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/ बर्फबारी होने का भी पूर्वानुमान जताया गया है. जबकि प्रदेश में 30 जनवरी को अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहेगा.
अगले 48 घंटों के दौरान राज्य भर में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. उसके बाद अगले 2 से 3 दिनो में राज्य भर में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है. अगले 24 घंटों के दौरान राज्यभर में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के आसार जताए गए हैं. वहीं अगले 2 से 3 दिनों में राज्यभर में अधिकतम तापमान में 4 से 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की भी संभावना है.
कितना रहा न्यूनतम पारा
राजधानी शिमला में न्यूनतम पारा 2.5 डिग्री दर्ज किया गया. सुंदरनगर में 4.2, भुंतर में 4.2, कल्पा में माइनस -4.0, धर्मशाला में -0.6, ऊना में 3.0, नाहन में 5.9, पालमपुर में 2.0, सोलन में 3.0, मनाली में -1.1, कांगड़ा में 4.9, मंडी में 5.5, बिलासपुर में 4.0, हमीरपुर में 4.4, जुब्बड़हट्टी में 2.0, कुफरी में 0.1, कुकुमसेरी में माइनस -7.9, नारकंडा में माइनस -1.1, रिकांगपिओ में माइनस -0.7, सेऊबाग में 5.0, बरठीं में 4.1, कसौली में 5.3, पांवटा साहिब में 9.0, सराहन में -0.3, देहरा गोपीपुर में 8.0, ताबो में माइनस -10.0, मशोबरा में 1.7 और बजौरा में 11.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.