मौसम को लेकर क्या है अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार 6 और 9 फरवरी को ऊंची पहाड़ियों पर एक दो स्थानों पर हल्की बारिश/ बर्फबारी होने का पूर्वानुमान जताया गया है. हमीरपुर, कांगड़ा (फतेहपुर, जसवां , इंदौरा के पास के कुछ क्षेत्र), बिलासपुर (भाखड़ा बांध) और मंडी ( बल्ह घाटी) जिलों में अलग अलग स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना है.
जबकि 7 और 8 फरवरी को प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है. वहीं 8 फरवरी की रात को प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है. जिसके प्रभाव से फिर प्रदेश में मौसम बिगड़ने की संभावना जताई गई है. ऐसे में 10 और 11 फरवरी को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की आशंका है. इस दौरान प्रदेश के तापमान में भी बदलाव देखने को मिल सकता है. अगले 3 से 4 दिनो में राज्य में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का पूर्वानुमान जताया गया है.
कितना रहा प्रदेश में न्यूनतम तापमान
राजधानी शिमला में न्यूनतम पारा 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा. सुंदरनगर में 3.1 डिग्री सेल्सियस, भुंतर में 1.2 डिग्री, कल्पा में माइनस -2.0 डिग्री, धर्मशाला में 3.8 डिग्री, ऊना में 5.8 डिग्री, नाहन में 8.9 डिग्री, पालमपुर में 7.5 डिग्री, सोलन में 2.5 डिग्री, मनाली में -0.7 डिग्री, कांगड़ा में 4.5, मंडी में 5.0, बिलासपुर में 6.0 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 6.0 डिग्री, कुकुमसेरी में – 14.9 डिग्री, सेऊबाग में 0.1 डिग्री, बरठीं में 4.3 डिग्री, कसौली में 8.1 डिग्री, पांवटा साहिब में 10.0 डिग्री, सराहन में 3.6 डिग्री, देहरा गोपीपुर में 9.0 , ताबो में -11.4 डिग्री और नेरी में 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
प्रदेश के अधिकतम तापमान में कितना रहा बदलाव
अधिकतम तापमान की बात की जाए तो शिमला में अधिकतम पारा 16.6 डिग्री, सुंदरनगर में 22.7 डिग्री, भुंतर में 19.2 डिग्री, कल्पा में 6.4, धर्मशाला में 21.1 , ऊना में 25.4 डिग्री, नाहन में 20.4, सोलन में 22.0, मनाली में 11.7, कांगड़ा में 23.5, मंडी में 22.6, जुब्बड़हट्टी में 17.4, बरठीं में 22.9, कसौली में 15.5, ताबो में 0.1 और नेरी में 24.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम पारा दर्ज किया गया है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.