आगामी दिनों में मौसम को लेकर अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में अब आगामी दिनों में फिर मौसम बदलने को लेकर अलर्ट जारी है. ऐसे में मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार 30 दिसंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र ने एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है. ऐसे में इसके प्रभाव से राज्य की मध्य/ ऊंची पहाड़ियों पर 30 दिसंबर और 2 जनवरी को एक दो स्थानों पर हल्की बर्फबारी होने की संभावना है, जबकि 31 दिसंबर और 1 जनवरी को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश/ बर्फबारी होने की संभावना है. हफ्ते के बाकी दिनों में मौसम सूखा रहने की संभावना है. वहीं प्रदेश के मैदानी इलाकों में 28 दिसंबर से 29 दिसंबर तक सुबह और देर रात के समय कोहरा छाया रहने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जबकि 30 और 31 दिसंबर को कोहरे का येलो अलर्ट रहेगा. अगले 2 से 3 दिनो में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. इसके बाद अगले 2 से 3 दिनो में न्यूनतम तापमान में धीरे धीरे 2 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है. अगले 2 से 3 दिनो में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. जबकि अगले 2 से 3 दिनो में अधिकतम तापमान में धीरे धीरे 2 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है.
प्रदेश के शहरों में कितना रहा न्यूनतम तापमान
प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान कुकुमसेरी में माइनस -4.2 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं ताबो में न्यूनतम पारा माइनस -3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि राजधानी शिमला में न्यूनतम पारा 7.5 डिग्री, सुंदरनगर में 0.8 डिग्री, भुंतर में 0.4 डिग्री, कल्पा में 0.6, धर्मशाला में 7.4, ऊना में 2.8, नाहन में 8.1, पालमपुर में 3.0, सोलन में 1.4, मनाली में 2.1, कांगड़ा में 4.6, मंडी में 4.1, बिलासपुर में 6.5, हमीरपुर में 3.0, जुब्बड़हट्टी में 6.0, कुफरी में 7.0, नारकंडा में 4.2, भरमौर में 6.0, रिकांगपिओ में 2.9, सेऊबाग में 0.3, बरठीं में 4.7, पांवटा साहिब मे 9.0, सराहन में 5.0, देहरा गोपीपुर में 7.0, नेरी में 8.3 और बजौरा में 1.5 डिग्री सेल्सियस पारा रहा.
प्रदेश में कैसा रहा अधिकतम तापमान
प्रदेश को राजधानी शिमला में 19.2 अधिकतम पारा रहा. जबकि सुंदरनगर में 19.6, भुंतर में 20.5, कल्पा में 12.9, ऊना में 24.2, नाहन में 18.8, सोलन में 21.6, मनाली में 15.5, कांगड़ा में 20.2, मंडी में 20.7, बिलासपुर में 22.2, हमीरपुर में 20.2, जुब्बड़हट्टी में 18.8 कुफरी में 12.3, कुकुमसेरी में 9.5, नारकंडा में 11.8, भरमौर में 16.4, रिकांगपिओ में 17.3, बरठीं में 20.4, कसौली में 15.6, ताबो में 4.5, नेरी में 21.3 और बजौरा में 21.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.