इस दिन फिर से बारिश और बर्फबारी की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में 9 जनवरी तक मौसम साफ बना रहेगा. हालांकि 6 जनवरी को राज्य के ऊंचे पहाड़ों पर एक दो जगहों पर हल्की बारिश/ बर्फबारी होने की संभावना है. सप्ताह के बाकी दिनों में मौसम सूखा रहने का पूर्वानुमान जताया गया है. वहीं मैदानी इलाकों में 7 जनवरी तक सुबह और देर रात के समय कोहरा छाया रहने का येलो अलर्ट जारी है. वहीं 4 जनवरी को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर जिलों के कुछ हिस्सों में शीतलहर होने की भी संभावना जताई गई है. अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. अगले 2 से 3 दिनो में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में धीरे धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. अगले 3 से 4 दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है.
कैसा रहा प्रदेश में न्यूनतम तापमान
प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान कुकुमसेरी में माइनस -7.0 डिग्री सेल्सियस रहा. ताबो में माइनस -6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कल्पा में माइनस -2.2 तापमान रहा. वहीं राजधानी शिमला में न्यूनतम पारा 4.5, सुंदरनगर में 3.3, भुंतर में 1.5, धर्मशाला में 4.2, ऊना में 8.6, नाहन में 6.1, पालमपुर में 1.0, सोलन में 1.7, मनाली में 0.2, कांगड़ा में 4.6, मंडी में 5.7, बिलासपुर में 8.0, हमीरपुर में 5.4, जुब्बड़हट्टी में 5.3, कुफरी में 2.7, नारकंडा में 0.4, रिकांगपिओ में 0.6, सेऊबाग में 0.8, बरठीं में 7.2, कसौली में 6.2, पांवटा साहिब में 10.0, सराहन में 4.0, देहरा गोपीपुर में 7.0, नेरी में 7.2 और बजौरा में 2.7 डिग्री सेल्सियस रहा.
कितना रहा प्रदेश में अधिकतम तापमान
राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा. सुंदरनगर में 15.7, भुंतर में 13.2, कल्पा में 7.5, ऊना में 16.6, नाहन में 11.8, सोलन में 19.0, मनाली में 10.6, कांगड़ा में 12.3, मंडी में 15.6, हमीरपुर में 14.5, जुब्बड़हटी में 14.6, कुफरी में 7.0, कुकुमसेरी में 5.0, नारकंडा में 6.7, बजौरा में 16.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.