आगामी दिनों में मौसम को लेकर अलर्ट
प्रदेश में मौसम विज्ञान केंद्र के द्वारा चंबा, लाहौल स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, मंडी, शिमला और कांगड़ा जिलों के ऊंचाई वाले इलाको में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश/ बर्फबारी की संभावना जताई गई है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार 2 जनवरी को सुबह के समय इन इलाकों में मौसम बिगड़ सकता है. वहीं मैदानी इलाकों में ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा , कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर जिलों के कुछ हिस्सों में शीत लहर होने की भी संभावना है. 2 से 4 जनवरी तक निचली पहाड़ियों/ मैदानों के कुछ अलग अलग इलाकों में देर रात और सुबह के समय बहुत घना कोहरा छाया रहने की संभावना जताई गई है. जबकि 7 जनवरी तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहेगा.
प्रदेश के तापमान में देखने को मिलेगा बदलाव
अगले 24 घंटों के दौरान मध्य/ ऊंची पहाड़ियों के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस और निचली पहाड़ियों/ मैदानों के हिस्सों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है. जबकि अगले 4 से 5 दिनों के दौरान राज्य में न्यूनतम तापमान में धीरे धीरे 2 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ौतरी होने की संभावना है. अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है. वहीं अगले 4 से 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे धीरे 3 से 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ौतरी हो सकती है.
पहाड़ों में बर्फबारी के बाद न्यूनतम तापमान पर दिखा असर
प्रदेश में पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बाद अब न्यूनतम तापमान में भी बदलाव दर्ज किया गया. ऐसे में लाहौल घाटी के कुकुमसेरी में सबसे कम न्यूनतम तापमान माइनस -4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि ताबो में न्यूनतम पारा माइनस -3.4 डिग्री और कल्पा में माइनस -0.4 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं राजधानी शिमला में भी बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में -4.7 डिग्री की गिरावट देखने को मिली. जिसके प्रभाव से वीरवर को शिमला का न्यूनतम पारा 4.0 डिग्री रहा. सुंदरनगर में 5.8 डिग्री, भुंतर में 5.0, धर्मशाला में 5.0, ऊना में 8.5, नाहन में 7.9, पालमपुर में 3.0, सोलन में 3.2, मनाली में 5.1, कांगड़ा में 5.5, मंडी में 6.7, बिलासपुर में 7.5, हमीरपुर में 5.2, जुब्बड़हट्टी में 6.8, कुफरी में 1.5, नारकंडा में 0.5, रिकांगपिओ में 2.8, सेऊबाग में 6.0, बरठीं में 7.2, पांवटा साहिब में 9.0, सराहन में 4.2, देहरा गोपीपुर में 6.0, नेरी में 7.4 और बजौरा में 7.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.