मौसम को लेकर क्या है अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में 5 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर- पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है. ऐसे में मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार प्रदेश के कई स्थानों पर फिर मौसम बिगड़ने का अंदेशा जताया गया है. 3 फरवरी को राज्य के कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश/ बर्फबारी होने की संभावना जताई है. इस दौरान किन्नौर, चंबा और लाहौल स्पीति जिलों में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. वहीं शिमला, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और चम्बा जिलों के ऊंचे इलाको में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश/ बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है. 6 फरवरी को ऊंची पहाड़ियों पर एक दो स्थानों पर हल्की बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है. जबकि प्रदेश में 4, 5, 7 और 9 फरवरी को अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.
तापमान में भी देखने को मिलेगा बदलाव
प्रदेश में मौसम बिगड़ने के साथ ही अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. जबकि उसके 2 से 3 दिनो में राज्य में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना जताई गई है. आज राज्य में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है. इसके बाद अगले 3 से 4 दिनो में अधिकतम तापमान में धीरे धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का पूर्वानुमान जताया गया है.
कितना रहा प्रदेश के शहरों में न्यूनतम पारा
राजधानी शिमला में न्यूनतम पारा 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि सुंदरनगर में 5.1 डिग्री, भुंतर में 4.6 डिग्री, कल्पा में -3.8, धर्मशाला में 3.3, ऊना में 7.0, नाहन में 8.3, पालमपुर में 3.0, सोलन में 4.7, मनाली में -0.4, कांगड़ा में 4.5, मंडी में 6.6, बिलासपुर में 7.0, जुब्बड़हट्टी में 6.2, कुकुमसेरी में -6.6, सेऊबाग में 2.2, बरठीं में 6.0, कसौली में 6.9, पांवटा साहिब में 11.0, सराहन में 3.3, देहरा गोपीपुर में 8.0 और ताबो मे -7.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.