आगामी दिनों में मौसम को लेकर अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में अब नए साल पर खराब मौसम को लेकर अलर्ट जारी है. ऐसे में मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार 30 दिसंबर को निचले पहाड़ी क्षेत्रों और मैदानी इलाकों के कुछ अलग अलग हिस्सों में सुबह और देर रात के समय घना कोहरा छाया रहने की संभावना है. ऐसे में कांगड़ा, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर ,मंडी के इलाकों में 30 दिसम्बर को कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं 30 दिसम्बर और 2 जनवरी को कहीं कहीं पर हल्की बारिश/ बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है. 31 दिसंबर को कई स्थानों पर और 1 जनवरी को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/ बर्फबारी होने की संभावना है. हालांकि प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क बना रहेगा. 31 दिसम्बर और 1 जनवरी को राज्य में मध्य पहाड़ियों और ऊंची पहाड़ियों के अलग अलग इलाकों में शीत दिवस रहने की संभावना है. जबकि 1, 2 जनवरी को राज्य के अलग अलग इलाकों में शीत लहर चलने का पूर्वानुमान जताया गया है.
अगले 48 घंटों के दौरान राज्य में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, जबकि ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है. इसके बाद, अगले 3 से 4 दिनों में राज्य भर में न्यूनतम तापमान में 2 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है.अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अगले 2 से 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है. जबकि 4 जनवरी तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहेगा.
प्रदेश के शहरों में कितना रहा न्यूनतम तापमान
प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान ताबो में माइनस -6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं कुकुमसेरी में न्यूनतम पारा माइनस -4.2 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि राजधानी शिमला में न्यूनतम पारा 8.6 डिग्री, सुंदरनगर में 3.5 डिग्री, भुंतर में 3.0 डिग्री, कल्पा में 1.6, धर्मशाला में 6.4, ऊना में 4.8, नाहन में 9.1, पालमपुर में 5.0, सोलन में 2.4, मनाली में 5.1, कांगड़ा में 6.0, मंडी में 4.5, बिलासपुर में 7.5, हमीरपुर में 4.4, जुब्बड़हट्टी में 7.0, कुफरी में 7.5, नारकंडा में 5.2, भरमौर में 7.4, कसौली में 10.5, रिकांगपिओ में 4.1, बरठीं में 5.9, पांवटा साहिब मे 9.0, सराहन में 5.4, देहरा गोपीपुर में 8.0, नेरी में 8.8 और बजौरा में 3.5 डिग्री सेल्सियस पारा रहा.
प्रदेश में कैसा रहा अधिकतम तापमान
प्रदेश को राजधानी शिमला में 18.5 अधिकतम पारा रहा. जबकि सुंदरनगर में 18.0, भुंतर में 18.2, कल्पा में 12.4, धर्मशाला में 19.0, ऊना में 22.6, नाहन में 19.9, सोलन में 24.0, मनाली में 13.8, कांगड़ा में 18.7, मंडी में 19.1, हमीरपुर में 19.3, जुब्बड़हट्टी में 20.2, कुफरी में 13.0, कुकुमसेरी में 8.6, नारकंडा में 12.6, भरमौर में 15.4, रिकांगपिओ में 16.0, बरठीं में 21.3, कसौली में 16.2, ताबो में 7.1, नेरी में 20.1 और बजौरा में 20.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.