प्रदेश में अब बढ़ेगी शीतलहर का प्रकोप
हिमाचल प्रदेश में अब शुष्क मौसम के बीच एक दो स्थानों में शीतलहर बढ़ने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार प्रदेश में 15 जनवरी तक मौसम साफ और शुष्क रहने वाला है. इस दौरान 10 जनवरी को प्रदेश के एक दो स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना है. जबकि 11 से 13 जनवरी तक निचली पहाड़ियों/ मैदानों के अलग अलग इलाकों में देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया रहने की संभावना है. हालांकि प्रदेश में बाकी हिस्सों मे मौसम साफ बना रहेगा. अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. उसके बाद अगले 3 से 4 दिनों में राज्यभर में धीरे धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. अगले 4 से 5 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में भी धीरे धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है.
प्रदेश में कैसा रहा न्यूनतम तापमान
राजधानी शिमला में न्यूनतम पारा 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सुंदरनगर ने -0.3 डिग्री, भुंतर में -1.4, कल्पा में -3.8, धर्मशाला में 3.6, ऊना में 5.4, नाहन में 4.0, पालमपुर में -0.5, सोलन में -2.2, मनाली में -1.4, कांगड़ा में 1.5, मंडी में 0.9, बिलासपुर में 3.5, हमीरपुर में 0.7, जुब्बड़हट्टी में 3.0, कुफरी में 1.1, कुकुमसेरी में -10.6, नारकंडा में -0.3, रिकांगपिओ में -1.9, सेऊबाग में -2.3, बरठीं में 1.5, समदो में 1.6, कसौली में 2.4, पांवटा साहिब में 5.0, देहरा गोपीपुर में 6.0, ताबो में -8.4, नेरी में 3.1, और बजौरा में -0.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारा दर्ज किया गया.
प्रदेश में कितना रहा अधिकतम पारा
राजधानी शिमला में अधिकतम पारा 14.2 डिग्री रहा. सुंदरनगर में 18.4, भुंतर में 18.4, कल्पा में 10.0, धर्मशाला में 18.0, ऊना में 18.6, नाहन में 16.1, सोलन में 19.6, मनाली में 12.5, कांगड़ा में 19.1, मंडी में 19.6, हमीरपुर में 17.2, जुब्बड़हट्टी में 15.2 , कुफरी में 7.8, कुकुमसेरी में 8.3, नारकंडा में 9.3, रिकांगपिओ में 13.3, बरठीं में 17.6, कसौली में 11.3, ताबो में 3.6, नेरी में 19.7 और बजौरा में 20.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम पारा रहा.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.