Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सहित कुल्लू मनाली में धूप खिली रहने से अधिकतम तापमान में भी हल्की बढ़ौतरी देखने को मिली है. वहीं प्रदेश में लाहौल स्पीति में पारा माइनस में जाने से नदी नाले जम चुके हैं. ऐसे में सुबह शाम के समय सड़कों पर भी ब्लैक आइस का खतरा बढ़ने लगा है. ऐसे में प्रदेश के अन्य कई इलाको में भी पारा माइनस में जा पहुंचा है. सुंदरनगर, भुंतर, कल्पा, सोलन, मनाली, कुकुमसेरी, रिकांगपिओ, सेऊबाग, बरठीं, ताबो, और बजौरा में न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया. इस दौरान कुकुमसेरी में सबसे कम न्यूनतम पारा माइनस -1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. प्रदेश के 23 शहरों में न्यूनतम पारा 5 डिग्री सेल्सियस से कम है. शिमला और धर्मशाला में न्यूनतम पारा एक समान 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा. सोलन, और बजौरा का न्यूनतम पारा एक जैसा माइनस – 0.5 डिग्री सेल्सियस रहा. पालमपुर और नारकंडा में एक समान ठंड होने से न्यूनतम पारा 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मंडी, बरठीं और हमीरपुर में इस दौरान शनिवार को भीषण शीतलहर देखी गई. जबकि बिलासपुर, पालमपुर और कांगड़ा में भी शीतलहर का असर देखने को मिला. हालांकि प्रदेश में कहीं भी इन दिनों कोहरा देखने को नहीं मिला.
प्रदेश में आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम
प्रदेश में आगामी दिनों में मौसम साफ बना रहेगा. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार 16 जनवरी तक प्रदेश में साफ मौसम बने रहने की संभावना है. 11 से 14 जनवरी तक निचली पहाड़ियों/ मैदानों के कुछ अलग अलग इलाकों में देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया रहने की संभावना जताई गई है. ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी जिलों के कुछ हिस्सों में मध्यम कोहरा छाने का येलो अलर्ट है. जबकि 11 जनवरी को ऊना बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा और मंडी जिलों के कुछ हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की भी संभावना जताई गई है.
वहीं सप्ताह भर बाकी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहने का पूर्वानुमान जताया गया है. अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा. जबकि उसके बाद अगले 4 से 5 दिनों में राज्य भर में न्यूनतम तापमान में धीरे धीरे 2 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. अगले 5 से 6 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में भी धीरे धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है.
न्यूनतम तापमान में देखने को मिली हल्की गिरावट
राजधानी शिमला में न्यूनतम पारा 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि सुंदरनगर में माइनस – 0.2डिग्री, भुंतर में – 1.0 डिग्री, कल्पा में – 3.6 डिग्री, धर्मशाला में 2.6 डिग्री, ऊना में 2.2, नाहन में 5.1, पालमपुर में 0.5, सोलन में – 0.5, मनाली में – 1.1 डिग्री, कांगड़ा में 2.0, मंडी में 0.8, बिलासपुर में 2.5, हमीरपुर में 0.8, जुब्बड़हट्टी में 5.5, क्यूफ्रीम 2.1, कुकुमसेरी में – 10.9, नारकंडा में 0.5, रिकांगपिओ में – 0.8, सेऊबाग में – 2.5, बरठीं में – 0.3, कसौली में 3.8, पांवटा साहिब में 5.0, सराहन में 4.1, देहरा गोपीपुर में 5.0, ताबो में – 7.9, नेरी में 5.9 और बजौरा में – 0.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारा रहा.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.