आगामी दिनों को लेकर क्या है मौसम का अलर्ट
प्रदेश में अब एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार 16 फरवरी को उत्तर – पश्चिमी भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है. जिसके प्रभाव से 17 से 18 फरवरी को राज्य की ऊंची पहाड़ियों पर एक दो स्थानों पर हल्की बारिश/ बर्फबारी की संभावना जताई गई है. जबकि 19 और 20 फरवरी को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा. सप्ताह के बाकी दिनों में मौसम साफ बना रहने की संभावना जताई गई है. ऐसे में अगले 3 से 4 दिनों के दौरान प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा.
कितना रहा प्रदेश के शहरों का अधिकतम पारा
राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा. सुंदरनगर में 25.0 डिग्री, भुंतर में 24.5 डिग्री, कल्पा में 13.7 डिग्री, धर्मशाला में 22.1 डिग्री, ऊना में 27.8 डिग्री, नाहन में 21.8 डिग्री, सोलन में 23.2 डिग्री, मनाली में 17.2 डिग्री, कांगड़ा में 24.5 डिग्री, मंडी में 25.4 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 19.6 डिग्री, बरठीं में 24.3 डिग्री, कसौली में 17.0 डिग्री, ताबो में 4.6 डिग्री और नेरी में 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
प्रदेश के शहरों में कितना रहा न्यूनतम तापमान
प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान कुकुमसेरी में माइनस -7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जबकि कल्पा में माइनस – 0.2 डिग्री, ताबो में माइनस -6.6 डिग्री रहा. वहीं राजधानी शिमला में 7.5 डिग्री, सुंदरनगर में 6.0 डिग्री, भुंतर में 4.5 डिग्री, धर्मशाला में 6.0 डिग्री, ऊना में 7.4 डिग्री, नाहन में 9.9 डिग्री, पालमपुर में 7.0 डिग्री, सोलन में 4.4 डिग्री, मनाली में 2.9 डिग्री, कांगड़ा में 6.7 डिग्री, मंडी में 6.8 डिग्री, बिलासपुर में 8.0 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 8.4 डिग्री, सेऊबाग में 2.5 डिग्री, बरठीं में 5.2 डिग्री, कसौली में 8.7 डिग्री, पांवटा साहिब में 9.0 डिग्री, सराहन में 4.4 डिग्री, देहरा गोपीपुर में 12.0 डिग्री, और नेरी में 10.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारा दर्ज किया गया.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.