मौसम को लेकर क्या है चेतावनी
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार प्रदेश में अब आगामी दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है. ऐसे में 14 फरवरी को मैदानी इलाकों में अलग अलग स्थानों पर घना कोहरा छाने की आशंका है. जबकि प्रदेश के बाकी क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहेगा. वहीं 16 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई गई है. जिसके प्रभाव से 17 से 18 फरवरी तक राज्य में ऊंची पहाड़ियों पर एक दो स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की आशंका है. हालांकि सप्ताह के बाकी दिनों में प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा. ऐसे में मौसम साफ रहने से अगले 3 से 4 दिनों के दौरान राज्य में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने का पूर्वानुमान जताया गया है.
शहरों का अधिकतम तापमान
प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम पारा ऊना में 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सुंदरनगर में अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा. भुंतर में 24.5 डिग्री, कल्पा में 13.0 डिग्री, धर्मशाला में 22.0 डिग्री, नाहन में 21.3 डिग्री, सोलन में 22.5 डिग्री, मनाली में 17.6 डिग्री, कांगड़ा में 24.2 डिग्री, मंडी में 26.4 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 19.2 डिग्री, बरठीं में 24.4 डिग्री, कसौली में 17.4 डिग्री, ताबो में 5.7 डिग्री, और नेरी में 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
कितना रहा राज्य में न्यूनतम पारा
राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि सुंदरनगर में 6.5 डिग्री, भुंतर में 5.4 डिग्री, कल्पा में 1.5 डिग्री, धर्मशाला में 6.4 डिग्री, ऊना में 8.2 डिग्री, नाहन में 9.7 डिग्री, पालमपुर में 8.0 डिग्री, सोलन में 5.0 डिग्री, मनाली में 5.1 डिग्री, कांगड़ा में 8.8 डिग्री, मंडी में 7.7 डिग्री, बिलासपुर में 7.5 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 9.2 डिग्री, सेऊबाग में 2.8 डिग्री, बरठीं में 7.2 डिग्री, पांवटा साहिब में 9.0 डिग्री, सराहन में 4.2 डिग्री, देहरा गोपीपुर में 10.0 डिग्री, ताबो में माइनस – 8.0 डिग्री और नेरी में 10.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारा दर्ज किया गया.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.