Himachal Weather Live: हिमाचल प्रदेश के अधिकतर स्थानों में शुक्रवार को मौसम साफ बना रहा. राजधानी शिमला सहित कुल्लू, मनाली, चंबा और कांगड़ा में धूप खिली रही. ऐसे में प्रदेश के 12 शहरों में न्यूनतम पारा 5 डिग्री सेल्सियस से कम रहा. जबकि कुकुमसेरी में सबसे कम न्यूनतम पारा माइनस -14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं ऊना में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा. राजधानी शिमला की बात करें तो राजधानी में न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि पिछले 24 घंटों में 2.1 डिग्री का बदलाव देखा गया है. वहीं मैदानी इलाकों में बिलासपुर में घना कोहरा छाया रहा. धर्मशाला और मंडी में एक समान न्यूनतम पारा 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि कसौली और देहरा गोपीपुर में न्यूनतम पारा 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं अब प्रदेश में फिर मौसम को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है.
आगामी दिनों की लेकर क्या रहेगा अलर्ट
आगामी दिनों की लेकर क्या रहेगा अलर्ट
प्रदेश में फिर मौसम करवट बदल सकता है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार 7, 8 और 12 फरवरी को प्रदेश में मौसम शुष्क ही बना रहने की संभावना है. हालांकि इस दौरान प्रदेश के कई मैदानी इलाकों में कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी है. हमीरपुर, कांगड़ा के फतेहपुर, इंदौरा के आसपास के क्षेत्रों, बिलासपुर में भाखड़ा बांध के आसपास के हिस्सों और मंडी की बल्ह घाटी में अलग अलग स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना है. वहीं 8 फरवरी की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का भी पूर्वानुमान जताया गया है. जिसके प्रभाव से 9 फरवरी को ऊंची पहाड़ियों पर एक दो स्थानों पर हल्की बारिश/ बर्फबारी होने की संभावना है. जबकि 10 और 11 फरवरी को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश / बर्फबारी के आसार हैं. ऐसे में प्रदेश में अगले 3 से 4 दिनो में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और अधिकतम तापमान में अगले 3 से 4 दिनों में धीरे धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है.
प्रदेश के शहरों में कितना रहा न्यूनतम पारा
राजधानी शिमला में न्यूनतम पारा 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि सुंदरनगर में 3.5 डिग्री, भुंतर में 2.1 डिग्री, कल्पा में माइनस -2.0, धर्मशाला में 5.2 डिग्री, ऊना में 5.5, नाहन में 8.8, पालमपुर में 7.5 डिग्री, सोलन में 3.0, डिग्री, मनाली में 0.1 डिग्री, कांगड़ा में 4.3 , मंडी में 5.2, बिलासपुर में 6.0, जुब्बड़हट्टी में 6.6, कुकुमसेरी में माइनस – 14.1, भरमौर में 1.0, सेऊबाग में 1.0, बरठीं में 4.1, कसौली में 8.0, पांवटा साहिब में 11.0, सराहन में 3.3, देहरा गोपीपुर में 8.0, ताबो में माइनस -11.4 और नेरी में 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा.

कितना रहा शहरों का अधिकतम तापमान
शिमला का अधिकतम पारा 16.8 डिग्री रहा. सुंदरनगर में 22.7 डिग्री, भुंतर में 21.6 डिग्री, कल्पा में 8.2 डिग्री, धर्मशाला में 21.0, ऊना में 25.0, नाहन में 20.7, सोलन में 22.3, मनाली में 13.2, कांगड़ा में 23.0, मंडी में 22.4, जुब्बड़हट्टी में 18.4, बरठीं में 22.5, कसौली में 12.7, ताबो में 0.4 और नेरी में 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.