मौसम को लेकर क्या रहेगी चेतावनी
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार अब प्रदेश में सप्ताह भर अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा. ऐसे में 17 और 18 फरवरी को राज्य में ऊंची पहाड़ियों पर एक दो स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है. हालांकि 21 फरवरी तक प्रदेश में खराब मौसम को लेकर कोई भी अलर्ट जारी नहीं है. इस दौरान सभी जगहों पर मौसम शुष्क बना रहेगा. जिसके प्रभाव से अगले 3 से 4 दिनों के दौरान राज्य में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना जताई गई है.
प्रदेश के शहरों का अधिकतम तापमान
रविवार को राजधानी शिमला में अधिकतम पारा 18.1 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि सुंदरनगर में 25.1 डिग्री, भुंतर में 24.7 डिग्री, कल्पा में 14.1 डिग्री, धर्मशाला में 22.1 डिग्री, ऊना में 28.0 डिग्री, नाहन में 21.0 डिग्री, सोलन में 23.5 डिग्री, मनाली में 17.8 डिग्री, कांगड़ा में 25.0 डिग्री, मंडी में 25.7 डिग्री, डलहौसी में 14.8 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 19.8 डिग्री, बरठीं में 24.5 डिग्री, कसौली में 16.7 डिग्री, ताबो में 3.9 डिग्री, और नेरी में 27.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया.
कितना रहा प्रदेश में न्यूनतम तापमान
प्रदेश में कल्पा, कुकुमसेरी और ताबो में न्यूनतम पारा माइनस में था. ताबो में सबसे कम न्यूनतम पारा माइनस -6.9 डिग्री तापमान रहा. कुकुमसरी में माइनस – 6.3 डिग्री, और कल्पा में माइनस -0.4 डिग्री सेल्सियस रहा. राजधानी शिमला का न्यूनतम पारा 8.0 डिग्री, भुंतर में 5.7 डिग्री, धर्मशाला में 7.2 डिग्री, ऊना में 8.4 डिग्री, नाहन में 9.2 डिग्री, पालमपुर में 7.0 डिग्री, सोलन में 4.3 डिग्री, मनाली में 2.7 डिग्री, कांगड़ा में 6.5 डिग्री , मंडी में 7.1 डिग्री, बिलासपुर में 8.0 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 9.2 डिग्री ,सेऊबाग में 2.8 डिग्री, बरठीं में 5.7 डिग्री, कसौली में 9.5 डिग्री, पांवटा साहिब में 9.0 डिग्री, सराहन में 4.7 डिग्री, देहरा गोपीपुर में 13.0 डिग्री और नेरी में 11.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.