आगामी दिनों के लिए मौसम को लेकर अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में 9 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित करने की संभावना है. ऐसे में मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार 9 फरवरी को ऊंची पहाड़ियों पर कुछ जगहों पर हल्की बारिश/ बर्फबारी होने की संभावना है. वहीं 10 फरवरी को राज्य के कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश/ बर्फबारी होने का पूर्वानुमान भी जताया गया है. जबकि हफ्ते के बाकी दिनों में राज्य में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना जताई गई है. ऐसे में प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे धीरे से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ौतरी होने की संभावना है. इसके बाद अगले 3 से 4 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का पूर्वानुमान जताया गया है. वहीं अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. जबकि अगले 3 से 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना जताई गई है.
कितना रहा प्रदेश के शहरों में न्यूनतम पारा
राजधानी शिमला में न्यूनतम पारा 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि सुंदरनगर में 3.8 डिग्री, भुंतर में 2.7 डिग्री, कल्पा में माइनस – 1.0 डिग्री, धर्मशाला में 5.1 डिग्री, ऊना में 6.6 डिग्री, नाहन में 9.3 डिग्री, पालमपुर में 8.5 डिग्री, सोलन में 3.0 डिग्री, मनाली में 0.7 डिग्री, कांगड़ा में 4.7 डिग्री, मंडी में 5.2 डिग्री, बिलासपुर में 6.0 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 6.4 डिग्री, कुकुमसेरी में माइनस – 13.4 डिग्री, भरमौर में 6.0 डिग्री, सेऊबाग में 2.8 डिग्री, बरठीं में 3.0 डिग्री, कसौली में 7.2 डिग्री, पांवटा साहिब में 9.0 डिग्री, सराहन में 3.8 डिग्री, देहरा गोपीपुर में 7.0 डिग्री, ताबो में माइनस -10.6 डिग्री एंड नेरी में 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा.
प्रदेश के शहरों का अधिकतम तापमान
शिमला में अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री रहा. सुंदरनगर में 24.0 डिग्री, भुंतर में 22.3, कल्पा में 8.4, धर्मशाला में 22.0, ऊना में 26.7, नाहन में 22.0, सोलन में 20.0, मनाली में 15.6, कांगड़ा में 23.7, मंडी में 23.9, जुब्बड़हट्टी में 18.0, बरठीं में 23.0, कसौली में 14.5, ताबो में 0.2 और नेरी में 25.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.