मौसम को लेकर क्या रहेगा अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में 19 फरवरी को लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा और कुल्लू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बुंदाबांदी की संभावना जताई गई है. हालांकि बाकी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बने रहने का पूर्वानुमान है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार राज्य की मध्य और उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में 23 फरवरी को एक दो स्थानों में हल्की बारिश/ बर्फबारी की संभावना है. जबकि सप्ताह के बाकी दिनों में प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा. अगले 2 से 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है. जिसके बाद अगले 3 से 4 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का पूर्वानुमान जताया गया है. अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने का पूर्वानुमान जताया गया है. जबकि अगले 3 से 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना जताई गई है.
प्रदेश में कितना रहा न्यूनतम पारा
राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि सुंदरनगर में 9.9 डिग्री, भुंतर में 9.2 डिग्री, धर्मशाला में 9.4 डिग्री, ऊना में 9.0 डिग्री, कल्पा में 3.1 डिग्री, नाहन में 9.5 डिग्री, पालमपुर में 10.0 डिग्री, सोलन में 6.0 डिग्री, मनाली में 5.4 डिग्री, कांगड़ा में 10.5 डिग्री , मंडी में 9.7 डिग्री, बिलासपुर में 10.5 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 9.4 डिग्री, कुकुमसेरी में माइनस – 5.9 डिग्री, सेऊबाग में 4.4 डिग्री, बरठीं में 10.0 डिग्री, कसौली में 8.3 डिग्री, पांवटा साहिब में 13.0 डिग्री, सराहन में 6.1 डिग्री, देहरा गोपीपुर में 12.0 डिग्री, ताबो में -5.6 डिग्री और नेरी में 12.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
प्रदेश के शहरों में इतना रहा अधिकतम पारा
राजधानी शिमला में अधिकतम पारा 13.1 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि सुंदरनगर में 19.3 डिग्री, भुंतर में 19.8 डिग्री, कल्पा में 10.8 डिग्री, धर्मशाला में 20.0 डिग्री, ऊना में 28.2 डिग्री, नाहन में 19.3 डिग्री, सोलन में 15.5 डिग्री, मनाली में 12.4 डिग्री, कांगड़ा में 22.0 डिग्री, मंडी में 19.9 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 16.0 डिग्री, बरठीं में 23.0 डिग्री, कसौली में 12.7 डिग्री, ताबो में 5.8 डिग्री, और नेरी में 24.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.