मौसम को लेकर क्या है अलर्ट जारी
हिमाचल प्रदेश में फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. ऐसे में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में दो नए पश्चिमी विक्षोभ के एक के बाद एक आने की संभावना है. इस दौरान 13 और 16 फरवरी को एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे. जिसके प्रभाव से 16 से 18 फरवरी तक राज्य में ऊंची पहाड़ियों पर एक दो स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है. वहीं 13 फरवरी को मैदानी इलाकों में बिलासपुर के भाखड़ा बांध और मंडी के बल्ह घाटी के अलग अलग स्थानों पर घना कोहरा छाया रहने का येलो अलर्ट जारी है. जबकि प्रदेश में बाकी दिनों में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान जताया गया है. ऐसे में अगले 3 से 4 दिनों के दौरान राज्य में न्यूनतम तापमान में धीरे धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है और अधिकतम तापमान में अगले 3 से 4 दिनों के दौरान कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा.
कितना रहा प्रदेश के शहरों का न्यूनतम तापमान
राजधानी शिमला में न्यूनतम पारा 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सुंदरनगर में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं भुंतर में 3.5 डिग्री, कल्पा में 1.4 डिग्री, धर्मशाला में 5.2 डिग्री, ऊना में 7.2 डिग्री, नाहन में 9.6 डिग्री, पालमपुर में 6.5 डिग्री, सोलन में 4.3 डिग्री, मनाली में 2.1 डिग्री, कांगड़ा में 6.2 डिग्री, मंडी में 6.2 डिग्री, बिलासपुर में 7.0 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 8.6 डिग्री, कुकुमसेरी में माइनस -8.3 डिग्री, सेऊबाग में 4.5 डिग्री, बरठीं में 4.7 डिग्री, कसौली में 8.9 डिग्री, पांवटा साहिब में 10.0 डिग्री, सराहन में 4.4 डिग्री, देहरा गोपीपुर में 9.0 डिग्री, ताबो में माइनस -8.8 डिग्री और नेरी में 10.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया.
कितना रहा शहरों में अधिकतम तापमान
प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान ऊना में 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी शिमला में अधिकतम पारा 19.4 डिग्री, सुंदरनगर में 25.4 डिग्री, भुंतर में 24.8 डिग्री, कल्पा में 10.7 डिग्री, धर्मशाला में 22.0 डिग्री, ऊना में 26.0 डिग्री, नाहन में 22.2 डिग्री, सोलन में 23.2 डिग्री, मनाली में 17.6 डिग्री, कांगड़ा में 25.0 डिग्री, मंडी में 26.2 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 19.6 डिग्री, बरठीं में 24.7 डिग्री, कसौली में 16.8 डिग्री, ताबो में 2.2 डिग्री और नेरी में 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.