ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में फिर बारिश/ बर्फबारी की संभावना
प्रदेश में नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अब फिर मौसम बिगड़ने को लेकर अलर्ट जारी है. ऐसे ने मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार 5 और 6 जनवरी को उन्हें पहाड़ों पर एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश/ बर्फबारी होने की संभावना है. हालांकि सप्ताह के शेष दिनों पर प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहेगा. वहीं मैदानी इलाकों में भी कोहरा छाया रहने को लेकर अलर्ट जारी है. ऐसे में ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी , सोलन और सिरमौर जिलों के कुछ हिस्सों में मध्यम कोहरा छाया रहने को लेकर येलो अलर्ट जारी है. इस दौरान 5 जनवरी से 8 जनवरी तक निचले मैदानी क्षेत्रों में देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया रहने की संभावना जताई गई है.
वहीं अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है. इसके बाद अगले 2 से 3 दिनो में राज्यभर में न्यूनतम तापमान में धीरे धीरे 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है. राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में धीरे धीरे 2 से 4 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है. ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों और उनसे सटे मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में अगले 4 से 5 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है.
प्रदेश में बढ़ने लगा न्यूनतम तापमान
हिमाचल प्रदेश में कुकुमसेरी में सबसे कम न्यूनतम पारा माइनस -6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि ताबो में न्यूनतम पारा माइनस -6.1 डिग्री रहा. कल्पा में माइनस -3.0 और रिकांगपिओ में माइनस -0.1 डिग्री रहा. राजधानी शिमला में न्यूनतम पारा 3.6, सुंदरनगर में 5.5, भुंतर में 0.8, धर्मशाला में 3.5, ऊना में 5.5, नाहन में 5.5, पालमपुर में 1.0, सोलन में 0.6, मनाली में 0.2 , कांगड़ा में 6.6, मंडी में 5.0, बिलासपुर में 7.5, हमीरपुर में 7.7, जुब्बड़हट्टी में 4.8, कुफरी में 1.6, सेऊबाग में 0.4, बरतीं में 7.7, कसौली में 5.7, पांवटा साहिब में 8.0, सराहन में 4.0, देहरा गोपीपुर में 7.0, नेरी में 7.5, और बजौरा में 1.6 डिग्री सेल्सियस रहा.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.