आगामी दिनों में मौसम को लेकर अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार अब आगामी दिनों में प्रदेश में फिर मौसम बिगड़ने की संभावना जताई गई है. ऐसे में 22 दिसंबर को किन्नौर, और लाहौल स्पीति के एक दो स्थानों पर मध्यम से तेज बर्फीली हवाएं चलने की संभावना है. जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं इस दौरान लाहौल स्पीति, चंबा और किन्नौर जिले के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/ बर्फबारी की संभावना है. जबकि किन्नौर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, और कुल्लू जिलों में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश/ बर्फबारी की संभावना है. वहीं मैदानी क्षेत्रों में भी इस दौरान 22 से 25 दिसंबर तक भाखड़ा बांध (बिलासपुर) के कुछ क्षेत्रों और बल्ह घाटी ( मंडी) के कुछ हिस्सों में सुबह और देर रात के समय घना कोहरा छाया रहने की संभावना जताई गई है. जबकि 27 दिसंबर तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ बना रहेगा. अगले 24 घंटों के दौरान निचले पहाड़ी/ मैदानी और मध्य पहाड़ी इलाकों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, हालांकि ऊंची पहाड़ियों पर तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा. इसके बाद राज्य भर में अगले 3 से 4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है. अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद राज्य भर में अगले 3 से 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है.
प्रदेश के शहरों में कितना रहा न्यूनतम तापमान
प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान कुकुमसेरी में माइनस -2.4 डिग्री रहा. ताबो में न्यूनतम पारा 1.1 दर्ज किया गया. राजधानी शिमला में न्यूनतम पारा 11.0 डिग्री, सुंदरनगर में 5.7 डिग्री, भुंतर में 6.0 डिग्री, कल्पा में 3.4 धर्मशाला में 8.2, ऊना में 6.3, नाहन में 7.1, पालमपुर में 8.5, सोलन में 4.5, मनाली में 6.7, कांगड़ा में 7.2, मंडी में 7.4, बिलासपुर में 9.0, हमीरपुर में 7.3, जुब्बड़हट्टी में 10.6, कुफरी में 8.6, नारकंडा में 6.5, भरमौर में 9.5, रिकांगपिओ में 6.2, सेऊबाग में 5.5, बरठीं में 8.0, पांवटा साहिब मे 9.0, सराहन में 5.7, देहरा गोपीपुर में 10.0, नेरी में 8.7 और बजौरा में 6.1 डिग्री सेल्सियस पारा रहा.
प्रदेश में कैसा रहा अधिकतम तापमान
प्रदेश को राजधानी शिमला में 17.3 अधिकतम पारा रहा. जबकि सुंदरनगर में 20.4, भुंतर में 18.5, कल्पा में 13.0, धर्मशाला में 19.0, ऊना में 17.6, नाहन में 18.3, सोलन में 23.0, मनाली में 15.2, कांगड़ा में 18.0, मंडी में 19.4, बिलासपुर में 20.7 हमीरपुर में 21.5, जुब्बड़हट्टी में 19.8 कुफरी में 14.5, कुकुमसेरी में 11.7, कुफरी में 14.1, नारकंडा में 14.4, भरमौर में 13.0, रिकांगपिओ में 14.3, बरठीं में 21.8, कसौली में 17.3, ताबो में 11.7, नेरी में 20.4 और बजौरा में 20.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.