वहीं मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रहने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा. ऐसे में बिलासपुर में बहुत घना कोहरा देखने को मिला, जबकि सुंदरनगर में घना कोहरा और मंडी में मध्यम कोहरा छाया रहा. राजधानी शिमला और कुल्लू मनाली में धूप खिलने से तापमान में हल्का इजाफा देखने को मिला. ऐसे में कुकुमसेरी में सबसे कम न्यूनतम तापमान माइनस -6.2 डिग्री सेल्सियस और ऊना में 24.8 डिग्री सबसे अधिक अधिकतम पारा दर्ज किया गया. प्रदेश के 13 शहरों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया.
ऐसे में मंगलवार को राजधानी शिमला, कुल्लू मनाली में धूप खिली रही. हालांकि सुबह शाम के समय प्रदेश के कई शहरों के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. ऐसे में प्रदेश के 10 शहरों में न्यूनतम पारा 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया. इस दौरान सबसे कम न्यूनतम तापमान माइनस -5.2 डिग्री सेल्सियस कुकुमसेरी में दर्ज किया गया. जबकि सबसे अधिक तापमान बजौरा में 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. ऐसे में अब आगामी कुछ दिनों में प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना जताई गई है.
आगामी दिनों में मौसम को लेकर अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार अब आगामी दिनों में प्रदेश में फिर मौसम बिगड़ने की संभावना जताई गई है. इस दौरान 25 से 28 दिसंबर तक निचले पहाड़ी क्षेत्रों और मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों में सुबह और देर रात के समय घना कोहरा छाया रहने की संभावना है. ऐसे में इन इलाकों में कोहरा छाया रहने का ऑरेंज अलर्ट जाती किया गया है. वहीं प्रदेश में 27 दिसंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आने की भी संभावना जताई गई है.
जिसके प्रभाव से 28 और 30 दिसंबर को ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश/ बर्फबारी की संभावना जताई गई है. हालांकि प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क बना रहेगा. वहीं अगले 3 से 4 दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना जताया गया है.
प्रदेश के शहरों में कितना रहा न्यूनतम तापमान
प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान कुकुमसेरी में माइनस -6.5 डिग्री रहा. ताबो में न्यूनतम पारा माइनस -4 7 दर्ज किया गया. राजधानी शिमला में न्यूनतम पारा 6.5 डिग्री, सुंदरनगर में 4.9 डिग्री, भुंतर में 3.2 डिग्री, कल्पा में -0.6, धर्मशाला में 9.8, ऊना में 6.6, नाहन में 8.1, पालमपुर में 6.5, सोलन में 2.4, मनाली में 2.3, कांगड़ा में 6.0, मंडी में 6.7, बिलासपुर में 8.5, हमीरपुर में 6.8, जुब्बड़हट्टी में 6.5, कुफरी में 5.5, नारकंडा में 3.8, भरमौर में 3.9, रिकांगपिओ में 1.6, सेऊबाग में 3.0, बरठीं में 6.6, पांवटा साहिब मे 9.0, सराहन में 5.0, देहरा गोपीपुर में 7.0, नेरी में 10.6 और बजौरा में 3.7 डिग्री सेल्सियस पारा रहा.
प्रदेश में कैसा रहा अधिकतम तापमान
प्रदेश को राजधानी शिमला में 17.2 अधिकतम पारा रहा. जबकि सुंदरनगर में 21.7, भुंतर में 20.8, कल्पा में 14.7, ऊना में 24.4, नाहन में 22.1, सोलन में 22.5, मनाली में 15.2, कांगड़ा में 22.0, मंडी में 22.6, हमीरपुर में 21.5, जुब्बड़हट्टी में 18.4, कुफरी में 12.9, कुकुमसेरी में 8.9, नारकंडा में 11.8, भरमौर में 15.4, रिकांगपिओ में 16.9, बरठीं में 22.4, ताबो में 6.7, नेरी में 22.5 और बजौरा में 22.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.