मौसम को लेकर क्या है अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार 26 फरवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों में एक नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है. जिसके प्रभाव से प्रदेश के उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में 27 और 28 फरवरी को एक दो स्थानों पर हल्की बारिश/ बर्फबारी की संभावना जताई गई है. हालांकि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सप्ताह के शेष दिनों पर मौसम शुष्क रहने की संभावना है. 1 मार्च तक प्रदेश में मौसम साफ बने रहने का पूर्वानुमान जताया गया है. ऐस में प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 3 से 4 दिनों के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा.
कितना रहा प्रदेश के शहरों का न्यूनतम तापमान
राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि सुंदरनगर में न्यूनतम पारा 7.8 डिग्री, भुंतर में 6.4 डिग्री, कल्पा में 0.2 डिग्री, धर्मशाला में 10.9 डिग्री, ऊना में 8.0 डिग्री, नाहन में 9.7 डिग्री, पालमपुर में 8.5 डिग्री, सोलन 6.2 डिग्री, मनाली में 2.9 डिग्री, कांगड़ा में 10.5 डिग्री, मंडी में 8.4 डिग्री, बिलासपुर में 9.5 डिग्री, जुब्बड़हटी में 9.3 डिग्री, कुकुमसेरी में माइनस – 4.9 डिग्री, सेऊबाग में 5.0 डिग्री, बरठीं में 9.3 डिग्री, कसौली में 9.9 डिग्री, पांवटा साहिब में 14.0 डिग्री, सराहन में 5.3 डिग्री, देहरा गोपीपुर में 12.0 डिग्री, ताबो में माइनस -4.3 डिग्री और नेरी में 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
प्रदेश के शहरों में कितना रहा अधिकतम तापमान
शिमला का अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जबकि सुंदरनगर में 24.8 डिग्री, भुंतर में 24.8 डिग्री, कल्पा में 14.5 डिग्री, धर्मशाला में 22.1 डिग्री, ऊना में 27.6 डिग्री, नाहन में 23.6 डिग्री , केलांग में 5.7 डिग्री, सोलन में 23.0 डिग्री, मनाली में 17.8 डिग्री, कांगड़ा में 25.4 डिग्री, मंडी में 26.6 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 20.8 डिग्री, बरठीं में 25.2 डिग्री, कसौली में 18.1 डिग्री, ताबो में 8.3 डिग्री और नेरी में 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.