कोटा में हिन्दू नववर्ष पर 5 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत 17 मार्च को मातृशक्ति वाहन रैली, 18 मार्च महाआरतियां,19 मार्च स्वदेशी मेला प्रारंभ, 20 मार्च गुजरात की प्रसिद्ध भजन गायिका गीता रबारी की भजन संध्या और समापन पर 21 मार्च को सर्व हिन्दू समाज की विराट भगवा वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा। आयोजन के लिए अलग अलग समितियां बनाकर उन्हें जिम्मेदारी दी गई है। आयोजन समिति कोटा महानगर अध्यक्ष गोविन्द नारायण अग्रवाल व महामंत्री डॉ.बाबूलाल भाट ने बताया कि हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2083 के उपलक्ष्य में 17 से 21 मार्च तक कार्यक्रम होंगे। 17 मार्च मंगलवार को दोपहर 3 बजे मातृशक्ति दोपहिया वाहन रैली निकाली जाएगी, जो नयापुरा स्टेडियम से शुरू होकर, अग्रसेन चौराहे से किशोरसागर तालाब की पाल से होते हुए गीता भवन के सामने से, गुमानपुरा नहर की पुलिया से होते हुए टीलेश्वर महादेव चौराहा होते हुए गोदावरी धाम पहुंचकर सम्पन्न होगी। 18 मार्च को शहर के सभी मंदिरों में महाआरती का आयोजन होगा। इसके तहत महानगर की 12 नगर समितियों की बैठक में 120 बस्तियों में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। 19 मार्च से दशहरा मैदान में दो दिवसीय स्वदेशी मेले का आयोजन किया जाएगा, मेले में विभिन्न प्रकार के स्वदेशी उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे।मेले में मांडना और रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। 20 मार्च को स्वदेशी मेला स्थल दशहरा मैदान पर रात 8 बजे से भजन संध्या का कार्यक्रम रखा है। जिसमें गुजरात की प्रासिद्ध भजन गायिका गीता रबारी भजनों की प्रस्तुतियां देगी। 21 मार्च को विशाल भगवा रैली निकाली जाएगी। भगवा वाहन रैली संयोजक युधिष्ठिर सिंह हाड़ा ने बताया कि महानगर के 12 नगरों की 120 बस्तियों से निकलने वाली रैलियां चार प्रमुख स्थानों-कॉमर्स कॉलेज, आईटीआई परिसर (डीसीएम रोड), नयापुरा स्टेडियम और मल्टीपरपज स्कूल गुमानपुरा पर अलग-अलग एकत्र होकर, रैली के रूप में टीलेश्वर चौराहे पर शाम 5 बजे महासंगम करेंगी। इसके पश्चात यह विशाल रैली टीलेश्वर चौराहे से जड़ के बालाजी (दशहरा मैदान) पहुंचकर सम्पन्न होगी, जिसे संत समाज का आशीर्वाद मिलेगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.