कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम सूपातराई में बुधवार दोपहर एक 65 वर्षीय बुजुर्ग बुद्धू राम मैत्री का शव तालाब में तैरता हुआ मिला। परिजनों ने बताया कि वह सुबह दातुन करने घर से निकले थे, लेकिन कई घंटों तक वापस नहीं लौटे। तलाश के दौरान उनका शव गांव के तालाब में मिला। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना उरगा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। रोजाना जाते थे तालाब उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकालकर पंचनामा कार्रवाई की गई। परिजनों के अनुसार, बुद्धू राम मैत्री प्रतिदिन सुबह दातुन के लिए तालाब की ओर जाते थे। बुधवार को जब वे काफी देर तक घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और तालाब में उनका शव पाया। मृतक बुद्धू राम मैत्री खेती-किसानी का काम करते थे। उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी जांच का विषय बना हुआ है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.