कोंडागांव में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष और नगर पालिका पार्षद हेमा देवांगन के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कोंडागांव शहर, ग्रामीण और माकड़ी ब्लॉक से बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। यह कार्यक्रम राजनीति से ऊपर उठकर विशेष रूप से महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के लिए आयोजित किया गया था। इसमें उपस्थित महिलाओं के बीच कई खेल खेले गए और महिला दिवस पर भाषण कार्यक्रम भी रखा गया। नेतृत्वकर्ता हेमा देवांगन और उनके सहयोगियों ने सभी उपस्थित महिलाओं को उपहार दिए, वहीं विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम के समापन पर पूर्व मंत्री मोहन मरकाम और कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि घोष भी पहुंचे। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। मोहन मरकाम ने अपने चिरपरिचित अंदाज में महिलाओं से जुड़े सवाल भी पूछे, और सही जवाब देने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.