गया जिले के कोंच प्रखंड के कोंच प्लस टू प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय परिसर में सोमवार दोपहर सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक एवं संस्थापक स्वर्गीय गोपाल सिंह की दसवीं पुण्यतिथि मनाई गई।
गया जिले के कोंच प्रखंड के कोंच प्लस टू प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय परिसर में सोमवार दोपहर सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक एवं संस्थापक स्वर्गीय गोपाल सिंह की दसवीं पुण्यतिथि मनाई गई।
इस अवसर पर स्थानीय विधायक अजय कुमार दांगी ने स्वर्गीय गोपाल सिंह के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विधायक दांगी ने अपने संबोधन में कहा कि गोपाल सिंह बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने वाले व्यक्ति थे। उन्होंने विद्यालय के लिए अपनी जमीन दान की और कन्या उच्च विद्यालय को अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। विधायक ने कहा कि ऐसे विचार वाले व्यक्ति अब बहुत कम मिलते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक तरुण कुमार ने की, जबकि संचालन निलेश कुमार ने किया। इस दौरान प्रमोद कुमार शर्मा ने विधायक अजय दांगी को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में शिक्षक शत्रुघ्न शर्मा, विजय नारायण सिंह, कांग्रेस नेता सत्येंद्र नारायण सिंह, मुखिया शिवकुमार चौहान, दिलीप कुमार, राजद नेता सरफराज आलम, रजनीकांत कुमार और अजय कुमार सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.