Pradhan Mantri Surya Ghar Free Electricity Scheme: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य सोलर रूफटॉप से 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देना है. जागरूकता की कमी के कारण कोडरमा में अब तक केवल 10 लोग ही लाभान्वित हुए हैं. योजना के तहत 20 दिनों में इंस्टॉलेशन, नेट मीटरिंग से शून्य बिजली बिल, अतिरिक्त बिजली की बिक्री और 60 प्रतिशत तक सरकारी सब्सिडी का प्रावधान है.
हालांकि, योजना के शुरू होने के दो वर्ष बाद भी झारखंड के कोडरमा जिले में जागरूकता की भारी कमी देखने को मिल रही है. जानकारी के अभाव के कारण अब तक जिले में मात्र 10 लोगों को ही इस योजना का लाभ मिल पाया है, जबकि इसके तहत हजारों परिवार लाभान्वित हो सकते हैं. सनशाइन एंटरप्राइजेज के इंचार्ज नरेंद्र सिंह चंदेल ने बताया कि उनकी कंपनी द्वारा कोडरमा जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत तीन स्थानों पर रूफटॉप सोलर पैनल लगाने का कार्य किया गया है. इनमें से नवादा बस्ती और गुमो के दो घरों में इंस्टॉलेशन का कार्य पूरी तरह से पूरा हो चुका है. उन्होंने कहा कि इस योजना को धरातल पर उतारने में बैंक भी पूरी तरह से लाभुकों का सहयोग कर रही हैं और ऋण के लिए किए गए आवेदनों को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जा रहा है.
घरेलू बिजली खपत में सोलर से उत्पादित यूनिट होती है समायोजित
नरेंद्र सिंह चंदेल ने बताया कि योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmsuryaghar.gov.in पर आवेदन करने के बाद आवेदक का आवेदन तुरंत स्वीकृत हो जाता है. बैंक से ऋण की स्वीकृति मिलने के बाद महज 20 दिनों के भीतर लाभुक के घर पर सोलर रूफटॉप सिस्टम इंस्टॉल कर दिया जाता है. उन्होंने बताया कि इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बिजली उपभोक्ता के घर में पहले से लगे इलेक्ट्रिक मीटर में बिजली विभाग के द्वार नेट मीटरिंग की जाती है.
इसके माध्यम से सोलर ऊर्जा से उत्पादित बिजली की यूनिट सीधे उपभोक्ता की खपत में समायोजित हो जाती है. जिससे बिजली का बिल शून्य तक पहुंच जाता है. इसके अलावा, यदि सोलर पैनल से उत्पादित अतिरिक्त बिजली बचती है, तो उसे झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड द्वारा खरीदा जाता है. इस अतिरिक्त बिजली का भुगतान सीधे उपभोक्ता के बैंक खाते में किया जाता है, जिससे लोगों को अतिरिक्त आय का भी लाभ मिलता है.
60 प्रतिशत तक मिलता है अनुदान
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत सरकार सोलर सिस्टम की लागत पर 60 प्रतिशत तक की भारी सब्सिडी प्रदान कर रही है. योजना के तहत 1 किलोवॉट के सोलर सिस्टम की कीमत 70 हजार पर ₹30,000, और 2 किलोवॉट सिस्टम की कीमत एक लाख 40 हजार पर ₹60,000 और 3 किलोवॉट या उससे अधिक क्षमता के सोलर सिस्टम की कीमत दो लाख 10 हजार पर अधिकतम ₹78,000 तक की सब्सिडी दी जाती है. इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभुक के पास स्वयं का घर, छत पर सोलर पैनल लगाने की पर्याप्त जगह और वैध बिजली कनेक्शन होना आवश्यक है. यह योजना न केवल बिजली बिल को शून्य करने में सहायक है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग और ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को भी मजबूती प्रदान करती है.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.