अब एनएचएआई ने एक नया वैकल्पिक रूट तैयार किया है. जो झुमरीतिलैया गुमो स्थित पार्वती क्लिनिक के पास से शुरू होकर विसनपुर रोड, कौवावर–गझंडी, चनाको होते हुए बिहार के रजौली तक पहुंचेगा. नए प्रस्ताव के अनुसार झारखंड में सड़क की लंबाई 15.5 किलोमीटर होगी.
इस रूट से गुजरेगी नई नेशनल हाईवे
अब एनएचएआई ने एक नया वैकल्पिक रूट तैयार किया है. जो झुमरीतिलैया गुमो स्थित पार्वती क्लिनिक के पास से शुरू होकर विसनपुर रोड, कौवावर–गझंडी, चनाको होते हुए बिहार के रजौली तक पहुंचेगा. नए प्रस्ताव के अनुसार झारखंड में सड़क की लंबाई 15.5 किलोमीटर होगी. जिसमें 10.3 किलोमीटर वन क्षेत्र से होकर गुजरेगी. जबकि बिहार में यह सड़क 11.3 किलोमीटर लंबी होगी. इसमें गुमो मौजा में 20-25, नवादा में 4-5, विसनपुर में 5-6, रतनसोत में 3-4, कौवावर में 5-6 और चनाको में 5-6 मकानों का अधिग्रहण किया जा सकता है.
नए रूट में बनेंगे दो रेलवे ओवर ब्रिज और तीन टनल
भूमि अधिग्रहण के तहत गुमो मौजा में करीब 100 मीटर, नवादा में 1.1 किलोमीटर, विसनपुर में 1.2 किलोमीटर, रतनसोत में 11 किलोमीटर, कौवावर में 600 मीटर और चनाको में 300 मीटर भूमि लिए जाने की संभावना है. इस नए रूट में दो रेल ओवर ब्रिज और तीन टनल बनाने का भी प्रस्ताव है. बिहार क्षेत्र में पहाड़ काटकर तीन टनल का निर्माण किया जाएगा. जबकि रेलवे लाइन के बीच दो आरओबी बनाए जाएंगे.
करीब 10 किलोमीटर घटेगी दूरी, समय की भी होगी बचत
कोडरमा उपायुक्त ऋतुराज ने बताया कि पहले प्रस्तावित मार्ग की कुल लंबाई करीब 38 किलोमीटर थी और उसका अधिकांश हिस्सा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी से होकर गुजर रहा था. राज्य स्तर के मार्गदर्शन में एनएचएआई ने चार वैकल्पिक रूट प्रस्तुत किए थे. जिनमें से कम आवासीय क्षेत्र वाला यह रूट फाइनल किया गया है. इसकी लंबाई करीब 27 किलोमीटर रहेगी. इससे लोगों को भूमि अधिग्रहण में कम परेशानी होगी, लागत घटेगी और समय की भी बचत होगी. साथ ही, कोडरमा घाटी में आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं पर भी काफी हद तक रोक लगेगी.
साथ ही, उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि इस रूट का भौतिक निरीक्षण हो चुका है और एक सप्ताह के भीतर रेलवे व वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक होगी. संबंधित एजेंसी को प्रेजेंटेशन तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं. दोनों विभागों की सहमति के बाद ही फाइनल डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.
About the Author
न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.