पतंग उड़ाने का शौक दो मासूम जिंदगियों के लिए हादसे का कारण बन गया। देहात थाना क्षेत्र के कुंडालीकला गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां दो चचेरे भाई बिजली के हाई वोल्टेज तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए।
घटना सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें: Nitin Gadkari: विदिशा में सौगात देकर बोले गडकरी- अपने शहर में टॉयलेट का पानी बेचकर भी कमा लेता हूं 300 करोड़
समर्थ यादव (12), पिता श्यामकुमार यादव और उसका चचेरा भाई प्रिंस यादव (15), पिता रामकुमार यादव घर की छत पर खेल रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि एक पतंग 11 केवी विद्युत लाइन में फंसी हुई है। पतंग को निकालने के लालच में दोनों बच्चे तार के काफी नजदीक पहुंच गए और अचानक तेज करंट की चपेट में आ गए।
करंट लगते ही दोनों बच्चे चीखते हुए छत पर गिर पड़े। उनकी आवाज सुनकर परिजन और पड़ोसी दौड़कर पहुंचे। तत्काल बिजली विभाग को सूचना दी गई और दोनों को निजी वाहन से नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों बच्चों की हालत फिलहाल स्थिर है लेकिन उन्हें लगातार निगरानी में रखा गया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.