Chhapra Mushroom Ki Kheti : छपरा के दिघवारा शीतलपुर में किसान नागेंद्र कुमार साहनी ने 10 करोड़ की लागत से मशरूम का 10 फार्म हाउस बनाया है. जहां रोज 700 क्विंटल मशरूम का उत्पादन हो रहा है. आज उनके यहां 50 लोगों को रोजगार भी मिला है.
यहां 700 क्विंटल मशरूम का डेली है पैदावार
आज हम आपको सारण के सबसे बड़ा मशरूम उत्पादन केंद्र के बारे में बताने जा रहे हैं. जहां 50 से अधिक लोगों को रोजगार भी मिला है. प्रतिदिन 700 क्विंटल से अधिक मशरूम का उत्पादन होता है. सारण के मशरूम को बिहार के सभी जिलो में भेजा जाता है. इसके साथ ही बंगाल, उड़ीसा, पटना में इसकी ज्यादा मांग है. अब तो नेपाल देश में भी यहां से मशरूम सप्लाई किया जा रहा है. बता दें कि यह मशरूम उत्पादन केंद्र छपरा जिले के दिघवारा प्रखंड अंतर्गत शीतलपुर में किया जा रहा है.
किसान नागेंद्र कुमार साहनी ने लोकल 18 से बताया कि उनके पास जमीन खेती करने के लिए काफी कम है. उन्हें पहले से ही बिजनेस करने का मन था. इसके बाद प्रशिक्षण लेकर वह मशरूम उत्पादन कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि पूसा यूनिवर्सिटी से प्रशिक्षण लेने के बाद उन्होंने अपना सेटअप लगाया. जहां प्रतिदिन 700 क्विंटल मशरूम का उत्पादन होता है.
50 लोगों को दिया है रोजगार
किसान ने बताया कि हमारे यहां 35 महिला और 15 पुरुषों रोजगार दिया गया है. जो पहले बेरोजगार थे. अब उन्हें रोजगार मिला है. उनका मशरूम बिहार के हर कोने में जाता है. इसके अलावा उड़ीसा, बंगाल और नेपाल तक सप्लाई किया जा रहा है. किसान अगर इसका उत्पादन करना चाहते हैं तो जिला उद्यान विभाग से उन्हें मदद भी मिलता है.
10 करोड़ की लागत से बनाया है फार्म हाउस
उन्होंने बताया कि जहां से किसान लाभ लेकर मशरूम उत्पादन कर सकते हैं. मशरूम की खेती का बहुत नॉर्मल प्रोसेस है. इसे अप्लाई करने के बाद बहुत जल्द सहयोग मिलता है. साथ ही बताया कि 2016 में उन्होंने मशरूम उत्पादन करना 2 लाख की लागत से शुरू किया था. आज उनका जिले का सबसे बड़ा मशरूम उत्पादन फॉर्म है. आज उनके पास 10 करोड़ की लागत से मशरूम उत्पादन करने के लिए फॉर्म बनाया गया है.
किसान के पास है मशरूम का 10 फॉर्म हाउस
उनके पास छोटा बड़ा लेकर लगभग 10 फॉर्म हो गया है. दिघवारा का शीतलपुर जिले का सबसे बड़ा मशरूम उत्पादन करने का हब है. किसान अगर प्रशिक्षण लेना चाहते हैं तो दिघवारा के शीतलपुर में नंदिनी एग्रो मशरूम उत्पादन फार्म में आ सकते हैं. जहां उन्हें मशरूम उत्पादन करने संबंधित जानकारी मिल सकती है. किसान नागेंद्र कुमार साहनी ने बताया कि वह 2 करोड़ लोन लेकर इसका उत्पादन कर रहा हूं.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.