पंजाब के 18 जिलों में किसान मजदूर मोर्चा आज शहीदी दिवस मनाएगी। 21 फरवरी 2024 को खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले युवक शुभकरण सिंह को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने बताया कि दो वर्ष पूर्व दिल्ली कूच के दौरान खनौरी बॉर्डर पर गोली लगने से शुभकरण सिंह की मौत हुई थी। उनकी याद में पंजाब सहित राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, कराईकल (पुडुचेरी), जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में भी कार्यक्रम होंगे।
पंजाब में अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, लुधियाना, जालंधर, कपूरथला, मोगा, फिरोजपुर, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा, संगरूर, पटियाला, फरीदकोट, मोहाली, नवांशहर और मालेरकोटला में आयोजन तय हैं।
मोर्चा भारत-अमेरिका ट्रेड डील, बिजली संशोधन बिल-2025, बीज बिल और श्रम कानूनों में बदलाव कर लागू किए गए चार लेबर कोड का विरोध करेगा। मनरेगा समाप्त करने के प्रयासों के खिलाफ भी आवाज उठाएगा। पंधेर ने आरोप लगाया कि आंदोलन-2 के दौरान हरियाणा बॉर्डर पर किसानों को रोका गया और दमन किया गया। उन्होंने कहा कि शहीदों की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाने दी जाएगी तथा आने वाले बड़े आंदोलनों की तैयारी का आह्वान किया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.